Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  14,  2025

समान्था रूथ प्रभु से सीखें स्टाइलिश साड़ी टिप्स जो लगाए आपके फैशन में तड़का

साड़ी का जादू हमारी संस्कृति की अनमोल सौगात है और समान्था रूथ प्रभु इसे एक नए अंदाज में लेकर आती हैं। उनकी साड़ी स्टाइलिंग पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल है, जो हर महिला को अपनी साड़ी पहनने का नया उत्साह देता है।

Image Credit: google

चाहे वे रेड कार्पेट पर हों या किसी मंदिर दर्शन पर समान्था की साड़ी पहनने की खूबसूरती हर मौके के लिए प्रेरणा बनती है।आइए जानिए उनके साड़ी पहनने के स्टाइलिश और कामयाब तरीके जो आप भी आसानी से अपना सकती हैं।

Image Credit: google

समान्था अक्सर अलग-अलग फैब्रिक और टेक्सचर के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। जैसे सिल्क साड़ी के साथ ऑर्गेंजा ब्लाउज, या कॉटन साड़ी को मेटैलिक ब्लाउज के साथ पहनना। इससे लुक में गहराई और कूलनेस आती है।

Image Credit: google

टेक्सचर का कमाल  

परंपरागत ब्लाउज से हटकर समान्था स्ट्रैपी, कोरसेट, या हाई नेक ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। कभी-कभी वह ऑफ-शोल्डर या काप जैसे अनोखे ब्लाउज से अपनी साड़ी का लुक खास बना देती हैं।

Image Credit: google

ब्लाउज  डिजाइन 

अगर साड़ी भारी वर्क वाली हो तो वह ज्यादातर सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ जाती हैं। कम गहनों में भी साड़ी पूरी तरह निखरती दिखती है।

Image Credit: google

एक्सेसरीज को रखें सिंपल लेकिन असरदार 

एक्ट्रेस अपने साड़ी के पल्लू के ड्रेपिंग में थोड़ा बदलाव करती हैं। पल्लू को साइड पर लेकर आती हैं या टियर स्टाइल में फ्लो करती हैं, जिससे पूरा लुक मॉडर्न और फ्रेश लगें।

Image Credit: google

पल्लू की ड्रेपिंग में ट्विस्ट 

उसका मानना है कि साड़ी और ब्लाउज का बोल्ड कंट्रास्ट लुक को और स्टाइलिश बनाता है। जैसे हल्की साड़ी के साथ डार्क ब्लाउज, या गहरे रंग की साड़ी पर पेस्टल ब्लाउज।

Image Credit: google

कंट्रास्टिंग रंगों का जादू  

उनकी साड़ियां हमेशा अच्छी फिट रहती हैं और ब्लाउज के स्लीव्स का डिजाइन उनके लुक को चार चांद लगाता है। एल्बो लेंथ स्लीव, बेल स्लीव या कैप स्लीव्स का वह खूब उपयोग करती हैं।

Image Credit: google

फिटिंग और स्लीव डेफिनिशन  

स्वतंत्रता दिवस पर इन खास आइकॉनिक साड़ियों में दिखाएं देशभक्ति और स्टाइल की शानदार झलक
Find out More