Image Credit: Instagram

by Roopali Sharma | MAY 072026

क्या लाइफ जैकेट सिर्फ दिखावा है, या वाकई सुरक्षा कवच है?

लाइफ जैकेट पानी में डूबने से बचाने के लिए सेफ है, जो डूबने के रिस्क को 80% से 90% तक कम कर सकती है। हालांकि, इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इसे कब, कैसे और किस कंडीशन में इस्तेमाल किया जा रहा है:

Image Credit: pinterest

लाइफ जैकेट हल्के फोम से बनी होती है जो शरीर को पानी की सतह पर तैरता रखने के लिए ऊपर की ओर बल लगाती है, जिससे डूबने का खतरा टल जाता है

Image Credit: pinterest

बोएंसी फोर्स 

उच्च गुणवत्ता हाई क्वालिटी वाली जैकेट इस तरह डिजाइन की जाती हैं कि यदि व्यक्ति पानी में बेहोश भी हो जाए, तो वे उसे सीधा कर देती हैं

Image Credit: pinterest

बेहोशी में भी प्रोटेक्शन

अगर जैकेट का साइज बहुत बड़ा है, तो पानी में जाने पर व्यक्ति के शरीर से ऊपर खिसक कर चेहरे को ढक सकती है, जो खतरनाक हो सकता है

Image Credit: pinterest

सही साइज चुने

जैकेट को ढीला छोड़ना जानलेवा हो सकता है। इसके सभी बकल और पट्टियों को कसकर बांधना अनिवार्य है ताकि झटके के दौरान यह शरीर से अलग न हो

Image Credit: pinterest

पहनने का सही तरीका

अक्सर लोग हादसा होने पर जैकेट पहनने की कोशिश करते हैं, लेकिन पानी में गिरने के बाद जैकेट पहनना लगभग असंभव होता है

Image Credit: pinterest

समय पर पहनना जरूरी

यदि कोई व्यक्ति नाव के अंदर फंस जाए, तो लाइफ जैकेट उसे ऊपर नहीं धकेल पाती। ऐसी कंडीशन में यह जान बचाने में असमर्थ हो सकती है

Image Credit: pinterest

पानी के अंदर फंसने की कंडीशन

एक ही लाइफ जैकेट को दो लोग पकड़कर नहीं बच सकते। इससे जैकेट का बैलेंस बिगड़ जाता है हर किसी के लिए अलग जैकेट होनी चाहिए

Image Credit: pinterest

एक जैकेट, एक व्यक्ति

अगर लाइफ जैकेट पुरानी है, फटी हुई है या उसका फोम खराब हो चुका है, तो वह उछाल नहीं दे पाएगी। यूज से पहले हमेशा इसकी जांच करें

Image Credit: pinterest

जैकेट की कंडीशन

बहुत तेज लहरों या समुद्री तूफानों में, भले ही आपने जैकेट पहनी हो, पानी नाक और मुंह के जरिए फेफड़ों में जा सकता है

Image Credit: pinterest

ज्यादा प्रतिकूल मौसम

इस गर्मी नन्हे रॉकस्टार्स के नए लुक के लिए कंफर्टेबल और ट्रेंडी हेयरकट आइडियाज
Find out More