Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  162026

पैसे बचेंगे घर सजेगा, कबाड़ से निकली पुरानी छतरी के इन इस्तेमाल से!

छतरी के कपड़े वाले हिस्से को हटाकर इसके ढांचे को उल्टा लटका दें। इसकी तीलियों में छोटे गमले बांधकर बेहतरीन हैंगिंग गार्डन तैयार कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

हैंगिंग प्लांटर

छतरी को उल्टा लटकाएं और इसके अंदर की ओर फेयरी लाइट्स, दीये या ओरिगेमी पेपर आर्ट लगाएं। यह लिविंग रूम के लिए डिजाइनर लैंप बन जाएगा

Image Credit: pinterest

डेकोरेटिव झूमर

छतरी के हैंडिल का यूज करके इसे दरवाजे पर उल्टा लटकाएं और इसके अंदर फूल, सूखी टहनियां या रिबन सजा सकते हैं

Image Credit: pinterest

आउटडोर वीडब्ल्यू या डोर हैंगिंग

छतरी को उल्टा लटका कर इसके बीच में दाना-पानी रखने की कटोरी बांध दें। यह छत या बालकनी में पक्षियों के लिए दाना चुगने की जगह बन जाएगी

Image Credit: pinterest

बर्ड फीडर

छतरी को उल्टा करके पेंटिंग, शीशे या मोती लगाकर शादी, जन्मदिन या पार्टियों की सीलिंग सजाने के लिए डेकोरेशन पीस तैयार कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

पार्टी का डेकोरेशन

छतरी का कपड़ा वाटरप्रूफ और मजबूत होता है। इसे काटकर और सिलकर आसानी से वाटरप्रूफ और फोल्डेबल शोपिंग या ग्रोसरी बैग बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

टिकाऊ शोपिंग बैग

यदि छतरी का कपड़ा सही सलामत है, तो बच्चों के लिए रेनकोट या घर के काम (कुकिंग या गार्डनिंग) के लिए वाटरप्रूफ एप्रन बनाने में कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

रेनकोट या वाटरप्रूफ एप्रन

सर्दियों या तेज धूप में नाज़ुक पौधों को बचाने के लिए छतरी को पौधों के ऊपर सीधा या आधा तिरछा लगाकर शेड बनाया जा सकता है

Image Credit: pinterest

सन-शेड प्लांट कवर

बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट, ड्रामा या फैंसी ड्रेस के लिए छतरी की तीलियों का तितली या परियों के पंख बनाने के लिए किया जा सकता है

Image Credit: pinterest

कस्टम्स और कोस्ट्यूम विंग्स

छतरी की मजबूत छड़ और गोल ढांचे को बेस बनाकर उसमें छोटे पाउच या जेबें टांगें। आप इसे अलमारी में कोस्मेटिक्स या स्टेशनरी लटकाने के लिए यूज कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

मेकअप या स्टेशनरी ओर्गनाइज़र

लक्जरी में क्यों गिन रहे है सेलिब्रिटीज आजकल इन बनारसी साड़ियों को?
Find out More