Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  14,  2025

जन्माष्टमी के दिन अपनी बच्ची को दें राधा रानी का रूप, बस अपना लें ये खास टिप्स

जन्माष्टमी का त्योहार श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम और भक्ति का त्योहार है। इस मौके पर छोटी बच्चियों को राधा रानी के रूप में सजाना बेहद प्यारा और पारंपरिक तरीका होता है त्योहार की खुशियों को बढ़ाने का।

Image Credit: google

अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर अपनी बिटिया को राधा रानी के रुप में सजाना चाहते हैं तो हम आपको आसान और स्टाइलिश तरीके बताएंगे, जिससे आपकी बच्ची का लुक होगा खास और यादगार।

Image Credit: google

राधा रानी का रूप मासूमियत, प्रेम और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक होता है। अपनी बच्ची को इस लुक में सजाने का मतलब है उसे एक प्यारा और सुंदर आयाम देना, जो हर दिल को छू जाए।

Image Credit: google

राधा रानी के लिए हल्के और पेस्टल रंगों वाले लहंगे-चोली चुनें। पीला, गुलाबी, आसमानी, हरा या लाल रंग के कॉटन, सिल्क या मिरर वर्क वाले फैब्रिक आरामदायक और आकर्षक रहते हैं।

Image Credit: google

लहंगे और चोली पर गोटा-पट्टी या मिरर वर्क का हल्का काम राधा के पारंपरिक लुक को निखारता है। ज्यादा भारी न लें ताकि बच्ची आराम से रह सके

Image Credit: google

दुपट्टे को साइड से हल्के प्लीट्स बनाकर कंधे पर पिन करें और अगला सिरा सफाई से बालों पर घूंघट जैसा रखें। यह स्टाइल पारंपरिक भी लगेगा और सुंदर भी।

Image Credit: google

बच्ची के बालों में ताजगी के लिए ताजे फूल या हल्का गजरा पहनाएं। दो छोटी-छोटी चोटियां बनाकर गजरे सजाएंगे तो लुक और भी प्यारा लगेगा।

Image Credit: google

माथे पर छोटा मांग टीका, कानों में हल्के झुमके, गले में मोती की माला, हाथों में रंगीन चूड़ियां और पैरों में नन्हीं पायल यह सभी राधा रानी लुक को पूरा करते हैं।

Image Credit: google

बच्ची के कपड़े और ज्वेलरी को इस तरह से चुनें कि उसे पहनने में आराम हो। भारी या कड़क सामान पहनानी चाहिए जो बच्चे को परेशान न करे।

Image Credit: google

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पहनाएं ये ट्रेंडी पोशाक, हर कोई करने लगेगा तारीफ
Find out More