Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 17,  2025

ऑयली स्किन के होममेड सोप बनाएं संतरे के छिलके से

संतरे के छिलकों से बना होममेड नेचुरल साबुन किचन वेस्ट को उपयोगी बनाने का आसान तरीका है। यह स्किन को हल्का स्क्रब, नेचुरल ग्लो और फ्रेश खुशबू देता है, साथ ही कम खर्च में घर पर तैयार हो जाता है

Image Credit: pinterest

फ्रेश ऑरेंज के पील्स को साफ पानी से धोकर धूप में 2–3 दिन तक अच्छी तरह सुखा लें। पूरी तरह सूख जाने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें, ताकि साबुन में आसानी से मिल सके

Image Credit: pinterest

संतरे के छिलके सुखाएं

ग्लिसरीन या किसी अच्छे क्वालिटी के रेडीमेड साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें। डबल बॉयलर की मदद से इसे धीमी आंच पर पिघलाएं और ध्यान रखें कि यह जले नहीं

Image Credit: pinterest

साबुन बेस तैयार करें

जब साबुन बेस पूरी तरह पिघल जाए तो उसमें 1–2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि पाउडर समान रूप से फैल जाए और साबुन में हल्का स्क्रब इफेक्ट दे

Image Credit: pinterest

ऑरेंज पील पाउडर मिलाएं

सुगंध बढ़ाने के लिए 5–6 बूंद ऑरेंज या अपनी पसंद का एसेन्शियल ऑयल मिलाएं। इससे साबुन की खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है और नहाते समय फ्रेशनेस मिलती है

Image Credit: pinterest

एसेन्शियल ऑयल डालें

अगर आप साबुन का कलर और अट्रेक्टिव बनाना चाहते हैं तो हल्दी या नेचुरल फूड कलर की बहुत थोड़ी क्वांटिटी मिलाएं। इससे साबुन का लुक सुंदर और नेचुरल दिखेगा

Image Credit: pinterest

नेचुरल कलर जोड़ें

तैयार मिक्सचर को धीरे-धीरे साबुन के मोल्ड में डालें। हल्का सा टैप करें ताकि अंदर की एयर बबल्स निकल जाएं और साबुन की सतह स्मूद बने

Image Credit: pinterest

मोल्ड में डालें

मोल्ड को कमरे के तापमान पर 4–6 घंटे तक बिना हिलाए रखें। साबुन पूरी तरह सख्त और ठंडा हो जाने पर ही उसे बाहर निकालें

Image Credit: pinterest

सेट होने दें

मोल्ड से निकालने के बाद साबुन को 1 दिन के लिए सूखी और ठंडी जगह पर रखें। इससे यह और मजबूत हो जाता है और जल्दी घुलता नहीं है

Image Credit: pinterest

साबुन निकालें और सुखाएं

संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन C स्किन को ब्राइट करने, डेड स्किन हटाने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। यह ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है

Image Credit: pinterest

स्किन के लिए फायदे

साबुन को हमेशा ड्राई सोप पॉट में रखें ताकि यह जल्दी पिघले नहीं। डेली इस्तेमाल से स्किन साफ, फ्रेश और खुशबूदार बनी रहती है।

Image Credit: pinterest

स्टोरेज और इस्तेमाल

छोटे कामों में होता है बड़ा असरदार ये, यूज़ टी बैग की पोटली
Find out More