Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 14,  2026

QR Code स्कैन करने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

आजकल क्यूआर कोड से पेमेंट करना आसान है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है।.हमेशा ध्यान से जांच करके ही स्कैन करें ताकि आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित रहे

Image Credit: pinterest

किसी जगह लगा क्यूआर कोड सही और साफ होना चाहिए।.अगर उसके ऊपर नया स्टिकर लगा दिखे या कोड टेढ़ा लगे तो वह नकली हो सकता है

Image Credit: pinterest

QR कोड की जगह ध्यान से देखें

क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद स्क्रीन पर जो नाम दिखाई देता है उसे ध्यान से देखें।.अगर नाम दुकान या व्यक्ति से अलग है तो तुरंत पेमेंट करने से बचें

Image Credit: pinterest

पेमेंट नाम जरूर चेक करें

अगर कोई जल्दी-जल्दी स्कैन करके पेमेंट करने को कहे तो सावधान रहें।.फ्रॉड करने वाले लोग अक्सर जल्दी कराने की कोशिश करते हैं ताकि आप ठीक से चेक न कर सकें

Image Credit: pinterest

जल्दी पेमेंट करने का दबाव

कभी भी मैसेज या सोशल मीडिया पर भेजे गए क्यूआर कोड को बिना सोचे स्कैन न करें।.ऐसे क्यूआर कोड आपको फेक वेबसाइट या फ्रॉड अकाउंट पर ले जा सकते हैं

Image Credit: pinterest

अनजान लिंक से बचें

अगर क्यूआर कोड पर पहली बार पेमेंट कर रहे हैं तो पहले छोटा अमाउंट भेजकर जांच लें।.इससे आपको पता चल जाएगा कि पेमेंट सही जगह जा रहा है या नहीं

Image Credit: pinterest

छोटे अमाउंट से टेस्ट करें

हमेशा भरोसेमंद पेमेंट ऐप से ही क्यूआर कोड स्कैन करें।.अनजान या संदिग्ध ऐप इस्तेमाल करने से फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है

Image Credit: pinterest

ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करें

असली क्यूआर कोड आमतौर पर साफ और स्पष्ट होता है।.अगर कोड धुंधला, खराब या अजीब तरह से प्रिंटेड लगे तो सावधानी बरतें

Image Credit: pinterest

क्यूआर कोड की क्वालिटी देखें

कई बार फ्रॉड करने वाले लोग क्यूआर कोड स्कैन करने पर कैशबैक या गिफ्ट का लालच देते हैं।.ऐसे ऑफर अक्सर नकली होते हैं और अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं

Image Credit: pinterest

कैशबैक या इनाम का लालच

अगर कोई खुद को बैंक या कंपनी बताकर क्यूआर कोड स्कैन करने को कहे तो मना कर दें।.बैंक कभी भी क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए नहीं कहते है

Image Credit: pinterest

संदिग्ध कॉल या मैसेज से सावधान

स्कैन करने के बाद नाम, अमाउंट और अकाउंट की जानकारी जरूर चेक करें।.थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े ऑनलाइन फ्रॉड से बचा सकती है

Image Credit: pinterest

पेमेंट से पहले दोबारा जांच करें

बजट में ईद के लिए लक्ज़री गोल्ड-प्लेटेड झुमके, जो देंगे असली सोने सा निखार
Find out More