Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 03,  2026

कबाड़ से करे जुगाड़, खाली बोतलों से बनाएं ये 10 खूबसूरत होम डेकोर

बोतल को आधा काटकर उसे पेंट करें और उसमें मिट्टी भरकर छोटे पौधे लगाएं। आप इन्हें बालकनी में लटकाकर वर्टिकल गार्डन भी बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

DIY प्लांटर्स

बोतल के किनारों पर छेद करें और उसमें लकड़ी की छड़ें डालें ताकि चिड़िया बैठ सकें। इसमें दाने भरकर बालकनी में टांग दें

Image Credit: pinterest

बर्ड फीडर

कांच या प्लास्टिक की साफ बोतलों के अंदर फेयरी लाइट्स डालकर उन्हें कोने में रखें, जिससे वे रात में चमकती हुई बेहद खूबसूरत दिखेंगी

Image Credit: pinterest

डेकोरेटिव लैंप या फेयरी लाइट्स

बोतल के निचले हिस्से को काटकर उसे मनचाहे रंग या वोश टेप से सजाएं। इसे पेन, पेंसिल और मार्कर रखने के लिए डेस्क पर उपयोग कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

पेन और स्टेशनरी होल्डर

बोतल के तले वाले हिस्से को काटकर और एक रोड के सहारे जोड़कर आप झुमके और छोटी जूलरी रखने के लिए जूलरी स्टैंड बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

जूलरी स्टैंड

दालें या मसाले रखने के लिए पुरानी बोतलों को ट्रांसपेरेंट डिब्बों की तरह इस्तेमाल करें। चम्मचों के लिए आप बोतल को काटकर स्पून स्टैंड भी बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

किचन ओर्गनाइज़र

डिटर्जेंट या पानी की बोतल के ढक्कन में छोटे-छोटे छेद करें। इसे भरकर आप छोटे पौधों को पानी देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

वाटरिंग कैन

बोतल को साफ करें, ऊपर एक छोटा सा सिक्का डालने के लिए कट लगाएं और उसे कागज या पेंट से सुअर या किसी कार्टून की तरह सजाएं

Image Credit: pinterest

पिग्गी बैंक

बोतल के बीच वाले हिस्से को काटकर उसे सुंदर ढंग से मोड़ें और रिबन से सजाएं। इसमें आप छोटे उपहार या मिठाइयां भरकर दे सकते हैं

Image Credit: pinterest

गिफ्ट पैकेजिंग बोक्स

बच्चों के साथ मिलकर बोतलों से रोबोट, गुड़िया या जानवर जैसे डोग बना सकते हैं, जो कमरे की सजावट के काम आएंगे

Image Credit: pinterest

खिलौने और आर्टवर्क

इन खूबसूरत आउटफिट में चमकें, स्टाइल और कॉन्फिडेंस के साथ कॉकटेल पार्टीज में
Find out More