Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 14,  2026

घर के लिए फर्नीचर खरीदने का ये है सही दिन और सबसे सस्ता महीना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए फर्नीचर खरीदते समय सही दिन और समय का चुनाव करना बहुत महत्वपूर्ण है, वास्तु नियमों के अनुसार इन दिनों में फर्नीचर नहीं खरीदना चाहिए

Image Credit: pinterest

वास्तु के अनुसार मंगलवार को फर्नीचर या फर्नीचर को बनाने के लिए लकड़ी खरीदना अशुभ माना जाता है

Image Credit: pinterest

मंगलवार

शनिवार के दिन नया फर्नीचर घर में लाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दिन शनि देव का माना जाता है और इस दिन लकड़ी की खरीदारी को वर्जित बताया गया है

Image Credit: pinterest

शनिवार

अमावस्या की तिथि पर फर्नीचर या लकड़ी खरीदना पूरी तरह वर्जित है, क्योंकि पितरों का दिन माना जाता है और इस दिन खरीदी गई वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं

Image Credit: pinterest

अमावस्या

यदि अमावस्या शुक्रवार के दिन पड़ती है, तो उस दिन फर्नीचर की खरीदारी अत्यंत अशुभ मानी जाती है

Image Credit: pinterest

शुक्रवार और अमावस्या का संयोग

धनिष्ठा से रेवती तक के पांच नक्षत्रों (पंचक) के दौरान लकड़ी इकट्ठा करना या फर्नीचर का काम शुरू करना वर्जित है

Image Credit: pinterest

पंचक नक्षत्र

जिन फर्नीचर के किनारे बहुत नुकीले या तेज होते हैं, उन्हें नहीं खरीदना चाहिए। वास्तु गोलाकार किनारों वाले फर्नीचर को प्राथमिकता देता है

Image Credit: pinterest

नुकीले किनारों वाला फर्नीचर

पीपल या बरगद जैसे पूजनीय पेड़ों की लकड़ी, या श्मशान भूमि के पास स्थित पेड़ों की लकड़ी से बना फर्नीचर कभी नहीं खरीदना चाहिए

Image Credit: pinterest

अशुभ लकड़ी का चयन

पुराना या किसी और का इस्तेमाल किया हुआ फर्नीचर खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि पिछले मालिक की नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है

Image Credit: pinterest

इस्तेमाल किया हुआ फर्नीचर

काले या बहुत गहरे रंगों का फर्नीचर घर में भारीपन और अवसाद ला सकता है, इसलिए बहुत गहरे रंगों को खरीदने से बचें

Image Credit: pinterest

गहरे रंगों का फर्नीचर

बाज़ार की नहीं इस रमजान घर पर बनाएं केमिकल-फ्री मेहंदी
Find out More