Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 19,  2026

सिर्फ अखंड ज्योत जलाने से नहीं, इन 5 नियमो से होगी माता प्रसन्न

चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाने का अर्थ है नौ दिनों तक बिना बुझे निरंतर लौ को प्रज्वलित रखना, अखंड ज्योत जलाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है, यहां अखंड ज्योत जलाने के 9 सबसे जरूरी नियम दिए गए हैं

Image Credit: pinterest

अखंड ज्योत को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ज्योत की लौ का मुख पूर्व या उत्तर की तरफ होना सबसे शुभ माना जाता है

Image Credit: pinterest

स्थापना का स्थान और दिशा

यदि आप शुद्ध देसी घी की अखंड ज्योत को माता रानी की प्रतिमा के दाहिनी ओर रखें। यदि तिल के तेल का दीपक है, तो उसे प्रतिमा के बाईं ओर रखना चाहिए

Image Credit: pinterest

घी और तेल का सही स्थान

दीपक को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे रखने से पहले लकड़ी की चौकी पर कमल अनाज, अक्षत या गेहूं की ढेरी पर स्थापित करें

Image Credit: pinterest

जमीन पर न रखें

अखंड ज्योति के लिए कलावा (मौली) की सवा हाथ लंबी और मोटी बाती का उपयोग करना सबसे अच्छा रहता है। सिंथेटिक रुई से बचें

Image Credit: pinterest

बाती का चयन

जिस घर में अखंड ज्योति जलती है, उस घर को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। परिवार का सदस्य हमेशा वहां उपस्थित होना चाहिए

Image Credit: pinterest

घर खाली न छोड़ें

एक बार प्रज्वलित करने के बाद अखंड ज्योति को पूरे नौ दिनों तक उसके स्थान से बिल्कुल नहीं हिलाना चाहिए

Image Credit: pinterest

स्थान न बदलें

दीपक की लौ को बुझने से बचाने के लिए उसे हमेशा कांच या धातु के आवरण (कवर) से ढककर रखना चाहिए

Image Credit: pinterest

हवा से बचाव

अखंड ज्योत के आसपास गंदगी न रहने दें, घी या तेल भरते रहें, कालापन आ जाए, तो उसे बहुत सावधानी से साफ करें ताकि लौ न बुझे

Image Credit: pinterest

साफ-सफाई और शुद्धता

यदि किसी कारणवश अखंड ज्योत बुझ जाए, तो तुरंत माता रानी से क्षमा मांगें और दूसरी दीपक की सहायता से उसे पुनः प्रज्वलित करें

Image Credit: pinterest

बुझने पर उपाय

बिगिनर्स के लिए खास है ईद पर ये 10 क्विक और ईजी मेहंदी पैटर्न्स डिज़ाइन
Find out More