Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  172026

केमिकल वाले रिपेलेंट छोड़ें, मानसून में अपनाएं मक्खी-मच्छर भगाने का सस्ता देसी जुगाड़!

बारिश के मौसम में मक्खी-मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए प्याज का दीया एक बेहद असरदार और नेचुरल होम रेमेडी है। इस पूरे हैक को आप इन स्टेप में समझकर आज ही ट्राई कर सकते हैं:

Image Credit: pinterest

सबसे पहले एक बड़े साइज का प्याज लें, क्योंकि यह आसानी से स्थिर टिक जाता है और इसमें इंग्रीडिएंट भरने के लिए ज्यादा जगह मिलती है

Image Credit: pinterest

बड़ा प्याज चुनें

प्याज का बाहरी छिलका निकाल लें, फिर इसे ऊपर से काटकर अंदर की 2 से 3 लेयर चम्मच से बाहर निकाल लें एक गहरा गड्ढा बन जाए

Image Credit: pinterest

प्याज को दीये का आकार दें

अब प्याज के इस बने हुए खोखले दीये के अंदर सूखी नीम की पत्तियों का पाउडर डालें, क्योंकि कड़वी गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती

Image Credit: pinterest

नीम का पाउडर डालें

इसके बाद नीम के पाउडर के साथ ही थोड़ा सा कोफी पाउडर और एक खड़ी लौंग भी डाल दें, जो मक्खियों को दूर रखने में मदद करती है

Image Credit: pinterest

कोफी और लौंग मिलाएं

इस मिक्सचर के ऊपर एक छोटा टुकड़ा कपूर क्रश करके या साबुत रखें, जो जलने पर हवा को शुद्ध करता है और कीड़ों को भगाता है

Image Credit: pinterest

कपूर का टुकड़ा रखें

अब एक छोटी रूई की बाती लें और उसे सरसों के तेल में अच्छी तरह से भिगो लें

Image Credit: pinterest

रूई की बाती तैयार करें

तेल में भीगी हुई इस बाती को प्याज के दीये के ठीक बीच में, जहां आपने कोफी, नीम और कपूर भरा है, वहां अच्छे से टिकाकर रख दें

Image Credit: pinterest

बाती को प्याज में सेट करें

प्याज लुढ़ककर नीचे न गिरे और तेल बाहर न फैले, इसलिए इस प्याज वाले दीये को किसी छोटी कांच या स्टील की कटोरी के ऊपर सीधा रखें

Image Credit: pinterest

कटोरी का सपोर्ट दें

अब बाती को माचिस से जला दें और इस अनोखे दीये को घर की रसोई या कोने में रख दें जहां बारिश के कारण ज्यादा मक्खी-मच्छर भिनभिनाते हैं

Image Credit: pinterest

सही जगह पर जलाएं

अब्रॉड ट्रिप की कर रहे हैं तैयारी? जानिए किन देशों में चलेगा आपका इंडियन लाइसेंस
Find out More