Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | NOV 29,  2025

सर्दियों का सुपरफूड है शकरकंद, इस तरह बनाकर खिलाएं बच्चों को

शकरकंद आलू का हेल्दी अल्टेरनेटिव है, यहां 9 टेस्टी डिशेज़ दी गई हैं जिन्हें आप बच्चों को शकरकंद खिलाने के लिए बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

शकरकंद को उबालकर या बेक करके मैश करें और थोड़ी सी दालचीनी या जायफल मिलाकर एक चिकनी प्यूरी बनाएं

Image Credit: pinterest

शकरकंद की प्यूरी

उबले और मैश किए हुए शकरकंद में थोड़े से मसाले और ब्रेडक्रम्ब्स मिलाकर छोटी टिक्कियां बनाएं और उन्हें शैलो फ्राई करें

Image Credit: pinterest

शकरकंद टिक्की/पैटिस

शकरकंद और गाजर को एक साथ उबालें, फिर इसे ब्लेंड करके सूप बनाएं।,यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है

Image Credit: pinterest

शकरकंद और गाजर का सूप

शकरकंद को पतले लंबे टुकड़ों में काटें, तेल, नमक और काली मिर्च लगाकर बेक करें, यह आलू के फ्रेंच फ्राइज़ का हेल्दी ओप्शन है

Image Credit: pinterest

शकरकंद फ्राइज़

पैनकेक के घोल में कद्दूकस किया हुआ शकरकंद या शकरकंद की प्यूरी मिलाएं, इसे मेपल सिरप या शहद के साथ परोसें

Image Credit: pinterest

शकरकंद पैनकेक

शकरकंद को कद्दूकस करके घी में भूनें, फिर दूध और थोड़ी चीनी मिलाकर पकाएं, यह एक ट्रेडिशनल और स्वीट डिश है

Image Credit: pinterest

शकरकंद हलवा

शकरकंद की प्यूरी को दही, दूध, केला और थोड़े से शहद के साथ ब्लेंड करके एक क्रीमी स्मूदी बनाएं

Image Credit: pinterest

शकरकंद स्मूदी

शकरकंद को बेक करें, बीच के हिस्से को निकालें और उसमें पसंद की सब्जियां, पनीर या दाल भरकर दोबारा बेक करें

Image Credit: pinterest

भरवां शकरकंद

खिचड़ी बनाते समय उसमें कटे हुए शकरकंद के टुकड़े डालें, यह खिचड़ी को ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है

Image Credit: pinterest

शकरकंद खिचड़ी

पाकिस्तानी कुर्ती सेट के डिज़ाइन देंगे, मॉडर्न वुमन को रॉयल अंदाज
Find out More