भारत का एकमात्र राज्य जो कभी अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना,जानिए इसकी पूरी कहानी
जब पूरा भारत ब्रिटिश हुकूमत के अधीन था, तब भी एक राज्य ऐसा था जिस पर अंग्रेज कभी राज नहीं कर पाए। वह है गोवा जो देश की संस्कृति, आजादी और विरासत की चमकदार मिसाल बना रहा।
Image Credit: google
लगभग 200 साल तक ब्रिटिशों ने भारत के अधिकांश हिस्सों पर शासन किया, कानून बनाए और यहां के नागरिकों को गुलाम बनाया।
Image Credit: google
जब भारत के लगभग सभी राज्य ब्रिटिश राज के अधीन थे, गोवा पर अंग्रेजों का कभी कब्जा नहीं हुआ। इसका कारण था यहां पहले से पुर्तगालियों का शासन था।
Image Credit: google
अंग्रेज सबसे पहले 1608 में सूरत पहुंचे, फिर धीरे-धीरे पूरे भारत पर राज करते गए। मगर गोवा उनकी पकड़ से बाहर रहा।
Image Credit: google
गोवा पर 1510 से 1961 तक पुर्तगाली शासन रहा। अंग्रेजों से पहले ही पुर्तगाली भारत आ चुके थे और अपना साम्राज्य जमाए बैठे थे।
Image Credit: google
जब भारत 1947 में आजाद हुआ, तब भी गोवा पुर्तगाली नियंत्रण में था। यहां की संस्कृति, इमारतें, चर्च सब में पुर्तगाली छाप दिखती है।
Image Credit: google
भारत में अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच कई बार युद्ध हुए, लेकिन अंग्रेज गोवा पर हावी नहीं हो पाए। पुर्तगाली ही करीब 450 साल तक यहां टिके रहे।
Image Credit: google
गोवा आखिरकार 19 दिसंबर 1961 को ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारत से जुड़ गया। यह विलय स्वतंत्रता के करीब 14 साल बाद हुआ।
Image Credit: google
गोवा आज अपनी जीवंत संस्कृति, समुद्र तटों और विश्वप्रसिद्ध चर्चों के लिए पहचाना जाता है। यहां भारतीय व पश्चिमी संस्कृति का सुंदर मेल है।