Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  11,  2025

15 अगस्त फैंसी ड्रेस कम्पटीशन के लिए बेस्ट हैं बच्चों के ये कॉस्ट्यूम आइडियाज

15 अगस्त को भारत की आजादी मनाने के लिए स्कूलों और सोसाइटीज में  फैंसी ड्रेस कम्पटीशन होते हैं। यह नन्हे बच्चों को देशभक्ति और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जानने का बेहतरीन मौका देता है।

Image Credit: google

अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक खास और यादगार कास्ट्यूम चुनना चाहते हैं, तो यहां हैं शानदार और आसान से कॉस्ट्यूम आइडियाज जिनसे आपका बच्चा सबका दिल जीत लेगा!

Image Credit: google

सफेद धोती, चश्मा, एक लकड़ी की छड़ी और छोटा-सा चरखा या किताब बच्चों को गांधीजी के रूप में सजा कर बापू की सीख के बारे में एक लाइन भी बोलवाएं । बापू के लुक में आपका बच्चे का लुक सबसे अलग लगेगा।

Image Credit: google

महात्मा गांधी

एक पारंपरिक साड़ी (गर्ल्स के लिए), सिर पर पगड़ी, नकली तलवार और शील्ड की मदद से बच्ची को झांसी की रानी जैसा बहादुर और दिलेर लुक दें । ये लुक आपकी बच्ची का आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

Image Credit: google

रानी लक्ष्मीबाई

पीली पगड़ी, सफेद कुर्ता-पायजामा और नकली मूंछ बनवाएं। इंकलाब जिंदाबाद बोलने को कहें ताकि उनके किरदार में जान आ जाए।

Image Credit: google

भगत सिंह

कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म या खाकी ड्रेस, कैप व नकली बंदूक देकर बच्चे को भारतीय फौजी बनाएं। “जय हिंद!” की गर्जना से प्रस्तुति पूरी करें।

Image Credit: google

भारतीय सेना/सैनिक

हरी (ऑलिव ग्रीन) वर्दी, कैप और नकली चश्मा पहनाएं। “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा”—ये लाइन जरूर रिहर्स कराएं।

Image Credit: google

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

एक सफेद/केसरिया साड़ी, माथे पर क्राउन, हाथ में तिरंगा बच्ची को भारत माता का दिव्य रूप दें। चाहें तो नकली ग्लोब या नक्शा हाथ में दिलवाएं।

Image Credit: google

भारत माता (मदर इंडिया)

सफेद धोती-कुर्ता, सिर पर गमछा या पगड़ी, नकली हल/फसल लेकर बच्चे को देश के अन्नदाता की भूमिका सिखाएं।

Image Credit: google

भारतीय किसान

फैशन के साथ देशभक्ति भी, इन 10 ट्रेंडी साड़ियों के साथ!
Find out More