Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 21,  2026

किफायती दाम में रियल लुक देगी ये लेटेस्ट डिजाइन वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी

आर्टिफिशियल सोने के गहने खरीदते समय सही चुनाव करना एक आर्ट है ताकि वे असली सोने जैसे दिखें और लंबे समय तक चलें। यहां इंपोर्टेंट टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

हमेशा पीतल या तांबे बेस मेटल से बने गहने चुनें। सस्ते गहनों में जस्ता या निकल का यूज होता है, जिससे स्किन में एलर्जी हो सकती है

Image Credit: pinterest

बेस मेटल की जांच करें

1 ग्राम गोल्ड’ ज्वेलरी को प्रायोरिटी दें, क्योंकि इसमें सोने की थिक लेयर होती है। बहुत ज्यादा पीला दिखने वाला गहना नकली लगता है

Image Credit: pinterest

प्लेटिंग की क्वालिटी और रंग

गहनों के किनारों को छूकर देखें कि वे कहीं से नुकीले या खुरदरे तो नहीं हैं। अच्छी क्वालिटी वाली ज्वेलरी की फिनिशिंग चिकनी होती है

Image Credit: pinterest

फिनिशिंग और किनारों पर ध्यान दें

यदि गहनों में कुंदन या नग लगे हैं, तो देखें कि वे गोंद से चिपकाए गए हैं या मेटल के फ्रेम में जड़े गए हैं। जड़े हुए पत्थर ज्यादा टिकाऊ होते हैं

Image Credit: pinterest

पत्थरों की सेटिंग

असली सोने के गहने बहुत हल्के नहीं होते, इसलिए वजन वाले पीस चुनें जो हाथ में भारी लगें। साथ ही, इसके हुक की मजबूती भी जरूर चेक करें

Image Credit: pinterest

वजन और क्लोजर

सेलर पोलिश की 6 महीने से 1 साल तक की वारंटी देते हैं। खरीदने से पहले हमेशा स्टोर की रिटर्न पोलिसी और वारंटी की जानकारी लें

Image Credit: pinterest

रिटर्न पोलिसी और वारंटी

ओनलाइन खरीदते समय नेकलेस के साथ मांग टीका या रिंग का रंग अलग हो जाता है, ब्राइडल सेट खरीदें ताकि पोलिश का शेड सेम रहे

Image Credit: pinterest

मैचिंग की प्रोब्लम से बचें

गहने खरीदने के बाद उन्हें पानी, परफ्यूम और पसीने से दूर रखें। पहनने के बाद कपड़े से पोंछकर एयर-टाइट डिब्बे में लपेटकर रखें

Image Credit: pinterest

केयर करने के रूल

यदि आप भारी ज्वेलरी खरीद रहे हैं, तो बड़े होलसेल मार्केट का रुख करें जहां कम में रेंज शुरू हो जाती है लोकल से बेहतर डील मिल सकती है

Image Credit: pinterest

होलसेल मार्केट और कीमतें

ऑर्गेंजा से वेलवेट तक खूब चमकेंगे ये 10 स्टाइलिश मिरर वर्क सूट डिज़ाइन
Find out More