Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 02,  2026

साड़ियों को सालों साल नया रखने के लिए 8 सबसे अच्छी स्टोरेज टिप्स

अलमारी में रखी एक्सपेंसिव सिल्क और बनारसी साड़ियों की चमक और उम्र बनाए रखने के लिए यहां घर पर आजमाए जाने वाले कुछ इफेक्टिव टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार होंगे:

Image Credit: pinterest

साड़ियों को कभी भी सीधे प्लास्टिक कवर में न रखें क्योंकि इससे नमी जमा हो सकती है और ज़री काली पड़ सकती है। इसे पुराने सूती कपड़े में लपेटकर रखें

Image Credit: pinterest

मलमल या सूती कपड़े का यूज

साड़ी को लंबे समय तक एक ही फोल्ड में रखने से कपड़े के धागे टूट सकते हैं, हर 3 से 4 महीने में साड़ी को खोलें और उसकी तह बदल दें

Image Credit: pinterest

रेगुलर इंटरवल पर फोल्ड बदलें

मेटल या लोहे के हैंगर का यूज न करें क्योंकि इनमें जंग लगने से साड़ी खराब हो सकती है। लंबे समय के लिए साड़ी को लटकाने के बजाय फोल्ड करके रखे

Image Credit: pinterest

हैंगर में सावधानी

सिल्क को सीधे धूप में रखने से उसका रंग फीका पड़ सकता है और फाइबर कमजोर हो सकते हैं। इन्हें हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर स्टोर करें

Image Credit: pinterest

सीधी धूप से बचाएं

साड़ी पर सीधे परफ्यूम या डिओडोरेंट न छिड़कें। इनमें मौजूद अल्कोहल सिल्क के धागों और ज़री को नुकसान पहुंचा सकता है

Image Credit: pinterest

परफ्यूम के सीधे यूज से बचें

साड़ियों को नमी और फंगस से बचाने के लिए वोर्डरोब में सिलिका जेल के पैकेट रखें, नेफ़थलीन बोल्स को सीधे साड़ी के संपर्क में न रखें

Image Credit: pinterest

नमी और कीड़ों से सुरक्षा

अगर साड़ी पर हल्का दाग लग जाए, तो उसे तुरंत सफेद सिरके और ठंडे पानी के घोल से हल्के हाथों से थपथपाकर साफ करें

Image Credit: pinterest

दाग धब्बे हटाने के उपाय

साड़ियों को अलमारी से निकालकर किसी छायादार और हवादार जगह पर फैलाएं। इससे कपड़े में मौजूद नमी खत्म होती है और ताज़गी बनी रहती है

Image Credit: pinterest

हवा लगाना है जरूरी

सिल्क साड़ी को हमेशा उल्टी तरफ से प्रेस करें। ज़री वाले हिस्से पर सीधे गर्म प्रेस न लगाएं; बीच में एक पतला सूती कपड़ा रखकर आयरन करना सेफ रहता है

Image Credit: pinterest

सावधानी से प्रेस करें

साबुन नहीं, इन 3 नेचुरल चीजों से साफ करें होली के पक्के रंग को!
Find out More