Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 20,  2026

अपने फेवरेट और लक्जरी बैग को ऐसे करें मेंटेन, सालों-साल दिखे नए जैसा

लग्जरी हैंडबैग्स न केवल फैशन स्टेटमेंट हैं, बल्कि एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट भी हैं। अगर चाहती हैं कि आपका बैग सालों-साल नया जैसा दिखे और उसकी ‘रीसेल वैल्यू’ बनी रहे, तो इन बातों का ध्यान रखें:

Image Credit: pinterest

जब बैग इस्तेमाल न हो रहा हो, तो बटर पेपर, बबल रैप या पुराने साफ कपड़े भर कर रखें। बैग का शेप नहीं बिगड़ता और लेदर पर सिलवटें नहीं पड़तीं

Image Credit: pinterest

स्टफिंग का यूज

बैग को कभी भी खुला न छोड़ें। उसे ओरिजिनल डस्ट बैग में रखें ताकि धूल, मिट्टी और सूरज की सीधी रोशनी से उसका रंग फीका न पड़े

Image Credit: pinterest

डस्ट बैग में रखें

अगर बैग पर कोई गहरा दाग लग जाए, तो घर पर नुस्खे आजमाने के बजाय प्रोफेशनल बैग स्पा भेजें। वे इसे रिस्टोर कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

प्रोफेशनल क्लीनिंग

बैग को लंबे समय तक हैंडल से टांग कर न रखें, इससे स्ट्रैप्स पर दबाव पड़ता है। इसे हमेशा अलमारी में सीधा खड़ा करके रखें

Image Credit: pinterest

टांगने नहीं शेल्फ पर रखें

हाथों के पसीने और ऑयल से हैंडल का लेदर जल्दी खराब होता है, रेशमी स्कार्फ लपेटने से वह सेफ रहता है और स्टाइलिश लुक भी मिलता है

Image Credit: pinterest

हैंडल पर स्कार्फ लपेटें

पेन की स्याही, मेकअप या लोशन बैग के अंदर गिरकर उसे हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं। बैग के अंदर हमेशा पाउच का इस्तेमाल करें

Image Credit: pinterest

पाउच का यूज

लेदर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। हर कुछ महीनों में एक अच्छे लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल करें ताकि लेदर में दरारें न आएं

Image Credit: pinterest

मोइस्चराइजर और सफाई

बारिश या नमी लेदर की सबसे बड़ी दुश्मन है, बैग भीग जाए, तो उसे हेयर ड्रायर से सुखाने के बजाय कमरे के टेम्परेचर पर सूखने दें

Image Credit: pinterest

पानी और नमी से प्रोटेक्शन

बैग को सालों तक अलमारी में बंद न रखें। बीच-बीच में उसे निकालें और कुछ देर ताजी हवा में रखें ताकि फफूंद या गंध न पैदा हो

Image Credit: pinterest

हवा लगने दें

स्पेस-सेविंग वॉश बेसिन, छोटे बाथरूम को दें लग्जरी लुक
Find out More