Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 122026

गाढ़ा दही जो रहे हफ्तों तक फ्रेश, बनाएं घर पर ही सिर्फ 2 चीजों से

घर पर बाजार जैसा गाढ़ा और थक्केदार दही जमाने के लिए आप इन 9 आसान और देसी उपायों को अपना सकते हैं:

Image Credit: pinterest

दही को गाढ़ा बनाने के लिए हमेशा भैंस के या फुल क्रीम दूध का उपयोग करें, क्योंकि इसमें फैट ज्यादा होता है

Image Credit: pinterest

फुल क्रीम दूध का यूज

दूध को एक उबाल आने के बाद 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, इससे दही मलाईदार जमेगा

Image Credit: pinterest

दूध को उबालें और गाढ़ा करें

जामन मिलाने के लिए दूध न ज्यादा गर्म हो, न ठंडा। उंगली डुबाने पर हल्का गुनगुना महसूस होना चाहिए

Image Credit: pinterest

दूध का सही टेम्परेचर

जामन खट्टा नहीं होना चाहिए। जामन को पहले अच्छी तरह फेंट लें और फिर गुनगुने दूध में मिलाएं

Image Credit: pinterest

ताजा जामन का यूज

दूध को दो अलग-अलग बर्तनों में 4-5 बार ऊपर-नीचे (फेंटें) करें, इससे झाग बनेगा और दही थक्केदार जमेगा

Image Credit: pinterest

दूध को फेंटना

मिट्टी के बर्तन में दही जमाना सबसे अच्छा है, क्योंकि यह एक्स्ट्रा पानी सोख लेता है और दही को गाढ़ा बनाता है

Image Credit: pinterest

मिट्टी के बर्तन का उपयोग

दही जमाने के लिए बर्तन को किसी गर्म जगह (जैसे- माइक्रोवेव के अंदर या गर्म कपड़े में लपेटकर) रखें

Image Credit: pinterest

गर्म जगह पर रखें

दूध में जामन मिलाने के बाद उसे 5-6 घंटे (गर्मियों में) या 8-10 घंटे (सर्दियों में) के लिए बिल्कुल भी न हिलाएं

Image Credit: pinterest

बिना हिलाए छोड़ें

दही जमने के तुरंत बाद उसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, इससे दही सेट हो जाएगा और खट्टा नहीं होगा

Image Credit: pinterest

फ्रिज में ठंडा करें

वेवी बालों के लिए कम टाइम में 5 बेस्ट हेयरकट जो देंगे आपको क्लासी लुक
Find out More