Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | may 272026

लहंगे की मैचिंग नहीं बल्कि हटकर इन 7 टिप्स से पहनें कॉन्ट्रास्टिंग स्टोन ज्वेलरी

लहंगे के साथ सही ज्वेलरी चुनना पूरे लुक को अट्रेक्टिव बनाने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। सही गहने लहंगे की सुंदरता को चार गुना बढ़ा देते हैं। यहां लहंगे के साथ ज्वेलरी को परफेक्ट तरीके से मैच करने के आसान टिप्स दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

यदि डीप नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन है, तो चोकर पहनें। अगर आपकी नेकलाइन बंद है, तो रानी हार या लंबी चेन को चुने

Image Credit: pinterest

नेकलाइन का रखें ध्यान

लहंगे पर भारी जरी या सीक्वेंस का काम है, तो थोड़ी हल्की और नाजुक ज्वेलरी चुनें, लहंगा सिंपल है तो स्टेटमेंट गहने पहन सकती हैं

Image Credit: pinterest

लहंगा वर्क और कढ़ाई से मैच

मैचिंग या कंट्रास्ट कोई भी तरीका अपना सकती हैं। पेस्टल कलर लहंगों पर डायमंड और लाल या मैरून लहंगे पर कुंदन का कंट्रास्ट चुने

Image Credit: pinterest

मैचिंग या कंट्रास्ट चुने

लहंगे पर मेटल सिल्वर या क्रिस्टल वर्क है, तो डायमंड, प्लेटिनम या सिल्वर ज्वेलरी चुनें। यदि गोल्डन एम्ब्रोयडरी है, तो कुंदन परफेक्ट है

Image Credit: pinterest

सही मेटल चुने

ब्लाउज की बाजू भारी हैं, तो भारी हार पहनने से बचें। ऐसे में स्टेटमेंट ईयररिंग्स (झुमके/झूमर) और भारी चूड़ियों पर ज्यादा ध्यान दें

Image Credit: pinterest

ब्लाउज की कढ़ाई का बैलेंस

वार्म अंडरटोन वाली स्किन पर पीला सोना और कुंदन खिलता है। कूल अंडरटोन वाली स्किन पर सफेद सोना, डायमंड और प्लेटिनम जंचते हैं

Image Credit: pinterest

अपनी स्किन टोन को समझें

भारी दुपट्टा सिर पर ओढ़ा गया हो, तो नेकलेस को छिपा सकता है। ऐसे में माथा-पट्टी और कानों के भारी झुमके फेस को अट्रेक्टिव बनाते हैं

Image Credit: pinterest

दुपट्टे का रखें ख्याल

अगर आपका चेहरा गोल है, तो लंबे झुमके पहनें। यदि चेहरा लंबा या अंडाकार है, तो राउंड इयररिंग्स या स्टड ज्यादा अट्रेक्टिव लगेंगे

Image Credit: pinterest

फेस शेप से चुनें झुमके

चोकर पहन रही हैं, तो लंबा हार पहन सकती हैं लेकिन एक साथ कई भारी गहने पहनने से ओवर न लगें। एक स्टेटमेंट पीस को फोकस में रखें

Image Credit: pinterest

भारी और हल्के गहनों को बैलेंस

बकरीद पर सजाएं हाथों की कलाइयों को इन क्लासी हाथ के गजरों के साथ
Find out More