Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 28,  2026

सुनार की जरूरत नहीं! अब किचन की 2 चीजों से चमकाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी

काली पड़ गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी को फिर से चमकाने के लिए आपकी रसोई में मौजूद चीजें सबसे कारगर चीज है। इसे यूज करने और ज्वेलरी की चमक वापस लाने के लिए टिप्स दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

एक छोटी कटोरी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें

Image Credit: pinterest

बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करे

ज्वेलरी को रगड़ने के लिए हमेशा एक पुराने और सोफ्ट टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें ताकि ज्वेलरी पर स्क्रैच न पड़ें

Image Credit: pinterest

सोफ्ट ब्रश चुने

पेस्ट को ज्वेलरी के काले पड़े हिस्सों पर लगाएं और ब्रश की मदद से धीरे रगड़ें। ज्यादा जोर लगाने से ज्वेलरी की कोटिंग खराब हो सकती है

Image Credit: pinterest

हल्के हाथों से सफाई

अगर कालापन ज्यादा है, तो बेकिंग सोडा में नींबू के रस मिला सकते हैं। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड गंदगी को काटने में मदद करता है

Image Credit: pinterest

नींबू के रस का यूज

आप सफेद सिरके और पानी के बराबर घोल में ज्वेलरी को 5-10 मिनट डुबोकर रख सकते हैं, इससे भी कालापन निकल जाता है

Image Credit: pinterest

सिरका भी है ओप्शन

एक कटोरे में एल्युमिनियम फोयल बिछाएं, उसमें ज्वेलरी रखें और गर्म पानी, नमक और बेकिंग सोडा डालें, यह कालेपन को सोख लेती है

Image Credit: pinterest

एल्युमिनियम फोयल का जादू

सफाई के बाद ज्वेलरी को गुनगुने या ताजे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि पेस्ट के अवशेष न रहें

Image Credit: pinterest

साफ पानी से धोएं

धोने के तुरंत बाद ज्वेलरी को एक मुलायम सूखे कपड़े से पोंछें। ज्वेलरी को हवा में पूरी तरह सूखने दें, क्योंकि नमी से यह दोबारा काली पड़ सकती है

Image Credit: pinterest

पूरी तरह सुखाना जरूरी

अगर ज्वेलरी गोल्ड प्लेटेड है, तो सूखने के बाद उस पर थोड़ी सी हल्दी मल दें, यह इसे नेचुरल पीला रंग और चमक देने में मदद करती है

Image Credit: pinterest

हल्दी से लाएं सुनहरी चमक

कम बजट में रिवर राफ्टिंग का ले मजा, भारत के टॉप 10 बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशंस पर
Find out More