Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 092026

सेहत का देसी डोज़ है चिलचिलाती गर्मी के लिए ये 7 देसी ड्रिंक

गर्मियों की सुबह में कोफी की जगह ट्रेडिशनल और ठंडे अल्टरनेटिव को अपनाना हेल्थ के लिए बेहतरीन हो सकता है। ये ड्रिंक शरीर को ठंडा रखते हैं, कोफी की तरह एसिडिटी या डिहाइड्रेशन भी पैदा नहीं करते

Image Credit: Instagram

सत्तू से बना ड्रिंक फाइबर और आयरन से भरपूर है, जो पेट को ठंडा रखता है, ठंडे पानी में सत्तू, नींबू रस, काला नमक और भुना जीरा मिलाएं

Image Credit: Instagram

सत्तू का शरबत

छाछ पेट को शांत करती है और डाइजेशन में सुधार करती है, दही को मथकर उसमें सेंधा नमक, जीरा और ताज़ा पुदीना मिलाएं

Image Credit: Instagram

छाछ या मट्ठा

कच्चे आम से बना यह ड्रिंक लू से बचाने के लिए अच्छा माना जाता है। यह विटामिन C से भरपूर है और मेटाबोलिज्म को भी दुरुस्त रखता है

Image Credit: Instagram

आम पन्ना

ताज़ा नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का सबसे अच्छा सोर्स है। सुबह इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और एनर्जी मिलती है

Image Credit: Instagram

नारियल पानी और पुदीना

जौ की तासीर बहुत ठंडी होती है, जो समर के लिए आइडियल बनाती है। यह गर्मी को कम करता है स्किन के लिए भी फायदेमंद है

Image Credit: Instagram

जौ का पानी

यह एक नेचुरल कूलिंग एजेंट है जो गर्मियों में बहुत पोपुलर है। इसे पानी या दूध में भिगोकर पीने से शरीर का टेम्परेचर रहता है

Image Credit: Instagram

गोंद कतीरा

बेल का फल फाइबर से भरपूर होता है और डाइजेशन के लिए रामबाण है। यह गर्मी के दिनों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने का प्राचीन तरीका है

Image Credit: Instagram

बेल का शरबत

यह इफेक्टिव ओप्शन है। नींबू पानी शरीर से टोक्सिंस को बाहर निकालता है और सुबह की सुस्ती दूर करने के लिए विटामिन C का झोंका देता है

Image Credit: Instagram

नींबू पानी

बादाम, सौंफ, तरबूज के बीज और केसर जैसे ठंडे मसालों से बनी ठंडाई न्यूट्रिशन और एनर्जी का भंडार है। यह दिमाग को शांत रखती है

Image Credit: Instagram

ठंडाई

कैनवास पर कुदरत और इंसान ने भरे रंग, तो खिल गया शहर
Find out More