Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  092026

मानसून में रखना हो दाल-चावल को फ्रेश और सेफ, बिना धूप दिखाए कीड़ों को भगाने का देसी तरीका!

दालों को कीड़ों (घुन) से बचाने और बरसात में भी खराब होने से बचाने के लिए यहां 9 असरदार ट्रिक्स दिए गए है, जिससे दालें महीनों तक सेफ और खाने योग्य बनी रहेंगी:

Image Credit: pinterest

दालों को हमेशा कांच या अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बों में स्टोर करें। डिब्बे का ढक्कन ठीक से बंद होना चाहिए

Image Credit: pinterest

एयरटाइट कंटेनर

नीम में नेचुरल कीटनाशक गुण होते हैं, दाल के डिब्बे में नीम की सूखी पत्तियां रखने से कीड़े या घुन दूर रहते हैं

Image Credit: pinterest

सूखी नीम की पत्तियां

तेजपत्ते की तेज महक दाल के कीड़ों को दूर रखती है। दाल के डिब्बे में 3-4 तेजपत्ते डालकर रखने से दाल सुरक्षित रहती है

Image Credit: pinterest

तेजपत्ता

डिब्बे में 4-5 साबुत लौंग या लहसुन की 2-3 छीली हुई कलियां डालने से कीड़े और फफूंद पनप नहीं पाते

Image Credit: pinterest

लौंग या लहसुन

दाल को कीड़ों से बचाने का ट्रेडिशनल उपाय है। दाल में सरसों के तेल की कोटिंग कर दें या डिब्बे में पिसी हल्दी या साबुत हल्दी की 2-3 गांठें डाल दें

Image Credit: pinterest

हल्दी और सरसों का तेल

खड़ा नमक दालों का सबसे बड़ा रक्षक है। दाल के डिब्बे में 8-10 नमक के कंकड़/टुकड़े डालकर रखने से नमी भी सोख ली जाती है और कीड़े भी नहीं लगते

Image Credit: pinterest

साबुत नमक के डले

सूखी लाल मिर्च दालों को कीड़ों से बचाती है। दाल में 2-3 साबुत सूखी लाल मिर्च डालकर रखें

Image Credit: pinterest

सूखी लाल मिर्च

बरसात के मौसम में दालों को समय-समय पर निकालकर 2-3 घंटे की धूप जरूर दिखाएं। धूप में रखने से दाल की नमी खत्म हो जाती है और कीड़े भाग जाते हैं

Image Credit: pinterest

समय-समय पर धूप दिखाना

माचिस में सल्फर होता है जो कीड़ों को पनपने से रोकता है। डिब्बे में 2-3 माचिस की तीलियों को रबर बैंड से बांधकर दाल के अंदर रखने से कीड़े दूर रहते हैं

Image Credit: pinterest

माचिस की तीलियां

बेस्ट कॉटन मैक्सी कलेक्शन, चिपचिपे मानसून में वीकेंड आउटिंग के लिए!
Find out More