Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 102026

कम बजट में इन 10 शानदार तरीको से पेड़ की डालियों से सजाएं अपना आशियाना

टहनी को दीवार पर होरिजोंटल टांगें और हुक लगा दें। यह कोट, स्कार्फ और टोपी लटकाने के लिए सुंदर और यूजफुल आइटम बन जाएगा

Image Credit: pinterest

कोट और हैट हैंगर

एक टहनी को दीवार पर टांगें और उस पर छोटी-छोटी रस्सी या धागे बांधें। इन धागों पर क्लिप की मदद से अपनी पसंदीदा फोटो लटकाएं

Image Credit: pinterest

फोटो डिस्प्ले

टहनी को किसी बेस या सीधे दीवार पर लगाएं। इसकी शाखाओं का यूज नेकलेस, झुमके और कंगन लटकाने के लिए किया जा सकता है

Image Credit: pinterest

ज्वेलरी ओर्गेनाइजर

लंबी और सूखी टहनियों को एक बड़े और सुंदर फूलदान में रखें। आप इन्हें सफेद या गोल्डन रंग से पेंट भी कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

फ्लावर वेस डेकोर

सिंपल मेटल राड की जगह एक सीधी और लंबी टहनी का उपयोग करें। यह कमरे को एकरस्टिक और यूनिक लुक देता है

Image Credit: pinterest

पर्दा राड

टहनी के चारों ओर फेरी लाइट्स लपेटें और इसे कमरे के किसी कोने में रखें या छत से लटकाएं। यह ‘एम्बिएंट लाइटिंग’ का काम करेगा

Image Credit: pinterest

लाइटिंग डेकोर

टहनियों के सहारे लकड़ी के तख्तों को दीवार पर टिकाएं। यह आपके किताबों या छोटे पौधों के लिए ‘फ्लोटिंग शेल्फ’ जैसा दिखेगा

Image Credit: pinterest

वाल शेल्फ

एक टहनी को दीवार या छत से लटकाएं और उस पर मैक्रोम होल्डर्स की मदद से छोटे-छोटे इंडोर प्लांट्स टांगें

Image Credit: pinterest

हैंगिंग प्लांट होल्डर

डाइनिंग टेबल के लिए एक छोटी, फैली हुई टहनी का उपयोग करें। इसके चारों ओर मोमबत्तियां या फूल रखकर इसे सजाएं

Image Credit: pinterest

सेंटरपीस

लकड़ी की टहनी से छोटे-छोटे शेल, पत्थर या घंटियां बांधकर आप एक नेचुरल विंड चाइम बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

विंड चाइम

जब होगा किचन के इन मसालों का हाथ, कपड़ों के जिद्दी दाग होंगे साफ़
Find out More