Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 02,  2026

किचन से बेडरूम तक, नए घर के लिए सबसे जरूरी है वास्तु के ये 7 नियम

नए घर में शिफ्ट होना एक नई शुरुआत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन जरूरी नियमों का पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है:

Image Credit: pinterest

नए घर में प्रवेश से पहले किसी विद्वान ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त निकलवाएं और वास्तु शांति पूजा जरूर करवाएं। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है.

Image Credit: pinterest

शुभ मुहूर्त और वास्तु पूजा

प्रवेश के समय मुख्य द्वार को फूलों, तोरण और शुभ प्रतीकों जैसे स्वास्तिक या ‘ॐ’ से सजाएं। घर में प्रवेश करते समय हमेशा दाहिना पैर पहले अंदर रखें.

Image Credit: pinterest

मुख्य द्वार का पूजन

गृह प्रवेश के समय अपने साथ नारियल, हल्दी, गुड़, चावल और दूध लेकर प्रवेश करना चाहिए। साथ ही गणेश जी की मूर्ति रखना शुभ होता है.

Image Credit: pinterest

मांगलिक वस्तुएं साथ रखें

शिफ्ट होने के बाद सबसे पहले रसोई में दूध उबालें और उससे कुछ मीठा (जैसे खीर) बनाएं। पहली रोटी हमेशा गौ माता के लिए निकालनी चाहिए.

Image Credit: pinterest

रसोई में पहला काम

घर का मंदिर या पूजा कक्ष हमेशा उत्तर-पूर्व में होना चाहिए। भगवान की मूर्तियां इसी दिशा में स्थापित करें ताकि सकारात्मकता बनी रहे.

Image Credit: pinterest

पूजा घर की दिशा

घर की सफाई करते समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिला लें। इससे पुरानी बची हुई नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है.

Image Credit: pinterest

नमक के पानी से सफाई

ध्यान दे घर के हर कोने में पर्याप्त रोशनी और ताजी हवा पहुंचे। मुख्य द्वार के पास कोई बाधा या कूड़ेदान न रखें, क्योंकि यह ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है.

Image Credit: pinterest

लाइट और वेंटिलेशन

वास्तु के अनुसार गृह प्रवेश की पूजा के बाद उस रात घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। परिवार के सदस्यों को कम से कम तीन रात तक वहां सोना चाहिए.

Image Credit: pinterest

रात में घर खाली न छोड़ें

शिफ्टिंग के दौरान ध्यान रखें कि कोई भी टूटा हुआ शीशा, बर्तन या खराब इलेक्ट्रोनिक सामान नए घर में न लाएं। यह दरिद्रता और तनाव का कारण बन सकता है

Image Credit: pinterest

टूटा सामान बाहर करें

इस होली गपशप के साथ जमाएं रंग, हेल्दी स्मूदी की मिठास के साथ
Find out More