Image Credit: Instagram

by Roopali Sharma | MAY 082026

घर के बने नेचुरल एयर फ्रेशनर की खुशबू है, बाहर के महंगे एयर फ्रेशनर के आगे फ़ैल

होममेड एयर फ्रेशनर घर को महकाने और हवा को शुद्ध करने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका है। कपूर के एंटी-बैक्टीरियल गुण बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जबकि नींबू की खुशबू घर में ताजगी लाती है

Image Credit: pinterest

होममेड एयर फ्रेशनर बनाने के लिए आपको चाहिए 2-3 कपूर की टिकिया, ताजा नींबू, और करीब 2 कप साफ पानी और स्प्रे बोतल लें

Image Credit: pinterest

जरुरी इंग्रीडिएंट

कपूर की टिक्कियों को अच्छी तरह कूटकर बारीक पाउडर बना लें ताकि वह पानी में आसानी से घुल सके

Image Credit: pinterest

कपूर का पाउडर बनाएं

नींबू को काटकर उसका पूरा रस निकाल लें। रस को छानना न भूलें ताकि स्प्रे बोतल की नोजल में रेशे न फंसें

Image Credit: pinterest

नींबू का रस निकालें

एक बर्तन में पानी लें, उसमें कपूर का पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। आप इसमें नींबू के छिलके भी कद्दूकस करके डाल सकते हैं

Image Credit: pinterest

मिक्सचर तैयार करें

इस मिक्सचर को तब तक हिलाएं जब तक कपूर पानी में पूरी तरह मिक्स न हो जाए। (कपूर पूरी तरह नहीं घुलता, इसलिए इस्तेमाल से पहले हिलाना जरूरी है)

Image Credit: pinterest

अच्छी तरह घोलें

तैयार लिक्विड को स्प्रे बोतल में भर लें। आप चाहें तो इसमें खुशबू के लिए पुदीने की 2-3 पत्तियां भी डाल सकते हैं

Image Credit: pinterest

बोटल में भरें

घर के कोनों, पर्दों के पीछे और सोफे के आसपास इसका छिड़काव करें। स्प्रे करने से पहले बोतल को हमेशा जोर से हिलाएं

Image Credit: pinterest

इस्तेमाल का तरीका

स्प्रे के अलावा, आप पानी में कपूर और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर उसे डिफ्यूजर या वेपोराइजर में भी चला सकते हैं

Image Credit: pinterest

डिफ्यूजर में यूज

इसे सीधे बिजली के एप्लायंसेज या खुली आग (जैसे मोमबत्ती) के पास स्प्रे न करें, क्योंकि कपूर ज्वलनशील होता है

Image Credit: pinterest

सावधानी बरतें

घर में लाने से पहले करें बादाम का प्योरिटी टेस्ट, इन 3 आसान तरीको से
Find out More