Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 242026

घर की दो चीजों से बना हर्बल कंडीशनर, देगा बालों को रेशमी और चमकदार लुक 

घर में बना हेयर मास्क बालों के लिए बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है। यहां इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका आसान स्टेप्स में दिया गया है:

Image Credit: pinterest

एक पका हुआ केला, 2-3 बड़े चम्मच ताज़ा दही और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल लें। ये तीनों चीजें बालों को नमी और चमक देने में कारगर हैं

Image Credit: pinterest

इंग्रीडिएंट इकट्ठा करें

केले को छीलकर एक कटोरे में अच्छी तरह मैश कर लें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे, वरना इसे बालों से निकालना मुश्किल होगा

Image Credit: pinterest

केले को मैश करें

मैश किए हुए केले में दही डालें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्कैल्प को साफ करता है और बालों को सोफ्ट बनाता है

Image Credit: pinterest

दही मिलाएं

अब इस मिक्सचर में नारियल तेल मिलाएं। यह बालों की डीप कंडीशनिंग करता है और उन्हें टूटने से बचाता है

Image Credit: pinterest

नारियल तेल डालें

केला दही नारियल तेल तीनों को तब तक फेंटें जब तक कि यह एक मुलायम और एकसार पेस्ट न बन जाए

Image Credit: pinterest

स्मूथ पेस्ट बनाएं

मास्क लगाने से पहले बालों को हल्का गीला कर लें और कंघी करके उलझनें सुलझा लें। इससे मास्क बराबर तरीके से लगेगा

Image Credit: pinterest

बालों को तैयार करें

इस पेस्ट को बालों की स्कैल्प से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। अगर बाल ज्यादा रूखे हैं, तो सिरों पर ज्यादा ध्यान दें

Image Credit: pinterest

लगाने का तरीका

मास्क लगाने के बाद बालों को शावर कैप से ढक लें ताकि यह सूखे नहीं। इसे 20 से 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें

Image Credit: pinterest

वेटिंग टाइम

बालों को पहले सादे पानी से अच्छी तरह धोएं ताकि केले के टुकड़े निकल जाएं, फिर किसी माइल्ड (सल्फेट-फ्री) शैंपू से बाल धो लें

Image Credit: pinterest

धोने का तरीका

इन गर्मियों में खूब जचेंगे कुर्ती के ये नए बाजू डिज़ाइन, आज ही करें ट्राई
Find out More