Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | may 192026

लू का नहीं होगा पौधों पर असर! बालकनी गार्डन को ऐसे रखें कूल

तेज गर्मी और लू से अपने बालकनी गार्डन को बचाने के लिए और गर्मियों में बालकनी गार्डन को साफ़ रखने के 9 कारगर तरीके यहां दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

बालकनी में ऊपर या धूप वाली दिशा में 50% या 75% की ग्रीन नेट लगाएं। यह पौधों को सीधी और झुलसाने वाली धूप से बचाती है

Image Credit: pinterest

ग्रीन नेट का यूज

पौधों को सुबह (सूरज निकलने से पहले) या शाम को ढलने के बाद पानी दें, तेज धूप में पानी देने से मिट्टी गर्म हो जाती है और पौधे मुरझा सकते हैं

Image Credit: pinterest

सही समय पर पानी दें

सभी गमलों को एक साथ, झुंड में रखें, इससे पौधों का तापमान कम होता है, ह्यूमिडिटी बनी रहती है, और गर्म हवाओं का अफेक्ट कम होता है

Image Credit: pinterest

गमलों को पास-पास रखें

गमले की ऊपरी मिट्टी को सूखी पत्तियों, नारियल के छिलकों से ढक दें, इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और पानी तेजी से भाप बनकर नहीं उड़ता

Image Credit: pinterest

मल्चिंग करें

शाम के समय पौधों की पत्तियों पर पानी का स्प्रे करें। इससे पौधे का टेम्परेचर कम होता है और धूल साफ हो जाती है

Image Credit: pinterest

पौधों पर स्प्रे करें

काले रंग के प्लास्टिक गमलों की जगह हल्के रंग के मिट्टी या सिरेमिक गमलों का यूज करें, क्योंकि गहरे रंग के गमले ज्यादा गर्मी सोखते हैं

Image Credit: pinterest

हल्के रंग के गमले चुनें

चिलचिलाती गर्मी में बालकनी के फर्श पर हल्का पानी छिड़क दें, फर्श ठंडा रहेगा, तो आसपास का एनवायरमेंट भी ठंडा रहेगा

Image Credit: pinterest

बालकनी को गीला रखें

तेज हीटवेव के दौरान पौधों में केमिकल फ़र्टिलाइज़र या नया फ़र्टिलाइज़र देने से बचें। गर्मी में खाद देने से पौधों की जड़ें जल सकती हैं

Image Credit: pinterest

खाद न दें

यदि बालकनी में बहुत तेज धूप आती है, तो छोटे गमले को किसी बड़े गमले के अंदर रख दें और बीच में सूखी घास या मिट्टी भर दें

Image Credit: pinterest

पोट डबलिंग करें

सिर्फ 5 मिनट में लगने वाले खूबसूरत और आसान 10 मंडला मेहंदी डिज़ाइन
Find out More