Image Credit: Instagram

by Roopali Sharma | mar 10,  2026

पुरानी कंघी से बनाएं क्लीनिंग टूल और घर सजाने की ये कमाल की चीज़ें 

घर की उपयोग की जाने वाली कंघियां कुछ समय बाद खराब हो जाती है, आप घर की सफाई के लिए इन पुरानी कंघियों का इस्तेमाल इन 7 तरीको से कर सकते हैं:

Image Credit: Instagram

कंघी के दांत खिड़की की महीन जालियों के बीच फंसी धूल को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं

Image Credit: Instagram

खिड़की की जालियों की सफाई

कंप्यूटर या लैपटोप के कीबोर्ड के बटन के बीच जमी गंदगी को पुरानी कंघी की मदद से खुरच कर साफ किया जा सकता है

Image Credit: Instagram

कीबोर्ड के बीच की धूल हटाना

पुराने कंघे का उपयोग कुत्तों, बिल्लियों या खरगोशों के उलझे बालों को सुलझाने और उनके शरीर पर जमी गंदगी को हटाने के लिए किया जा सकता है

Image Credit: Instagram

पालतू जानवरों की ग्रूमिंग

कालीन या सोफे पर फंसे पालतू जानवरों के बालों या धागों को कंघी से रगड़कर एक जगह इकट्ठा करना आसान होता है

Image Credit: Instagram

कालीन से बाल हटाना

कंघी के ऊपर एक पतला कपड़ा या वाइप लपेटकर उसे पंखे की ब्लेड या संकरी जगहों पर चलाएं ताकि धूल साफ हो सके

Image Credit: Instagram

पंखों की सफाई

पेंटिंग के बाद ब्रश के बालों में फंसे सूखे पेंट को सुलझाने और साफ करने के लिए कंघी का उपयोग करें

Image Credit: Instagram

पेंट ब्रश और रोलर को साफ करना

दीवारों या टाइल्स के बीच के पतले गैप जहां हाथ नहीं पहुंचता, वहां कंघी की मदद से जमी धूल को निकाला जा सकता है

Image Credit: Instagram

दीवार के कोनों की सफाई

साइकिल की चेन या अन्य छोटी मशीनरी के हिस्सों के बीच जमा ग्रीस और मिट्टी को कंघी के दांतों से साफ किया जा सकता है

Image Credit: Instagram

मशीनरी से गंदगी निकालना

बाथरूम की नाली की जाली में फंसे बालों और कचरे को निकालने के लिए पुरानी कंघी एक सुरक्षित टूल है

Image Credit: Instagram

नाली की सफाई

वेडिंग सेरेमनी में ‘मिस्टर एंड मिसेज धोनी’ की सादगी ने जीता सबका दिल
Find out More