Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | FEB 04,  2025

फ्री में पाएं ढेरों फूल और घर पर बनाएं शानदार फूलों की खाद

आलू के छिलके पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बेहतरीन नेचुरल फ़र्टिलाइज़र का काम करते हैं। यहां इनका यूज करने के 9 इफेक्टिव तरीके दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

छिलकों को 2-3 दिनों के लिए पानी में भिगोकर रखें, पानी को छान लें और पौधों की जड़ों में डालें, यह पोटेशियम का अच्छा सोर्स है

Image Credit: pinterest

लिक्विड फ़र्टिलाइज़र

छिलकों को बारीक काटकर सीधे गमले की मिट्टी में मिला दें। धीरे-धीरे सड़ने पर ये मिट्टी को पोषक तत्व देते हैं

Image Credit: pinterest

सीधे फ़र्टिलाइज़र के रूप में

छिलकों को धूप में सुखाकर मिक्सी में पीस लें। इस पाउडर मिट्टी में मिलाएं, यह लंबे समय तक असर करने वाली खाद है

Image Credit: pinterest

सूखा पाउडर

किचन वेस्ट से फ़र्टिलाइज़र बनाते समय आलू के छिलके जरूर डालें। ये नाइट्रोजन और कार्बन का बैलेंस बनाए रखते हैं

Image Credit: pinterest

कंपोस्ट बिन में यूज

आलू के छिलके मिट्टी में माइक्रोबियल एक्टिविटी को बढ़ाते हैं, जिससे मिट्टी ज्यादा उपजाऊ बनती है

Image Credit: pinterest

मिट्टी की क्वालिटी में सुधार

गुलाब के पौधों को पोटेशियम बहुत पसंद होता है। आलू के छिलके या पानी डालने से फूलों का साइज और रंग बेहतर होता है

Image Credit: pinterest

गुलाब के पौधों के लिए स्पेशल

छिलकों की एक लेयर मिट्टी के ऊपर बिछाने से नमी बनी रहती है और खरपतवार कम उगते हैं, जिससे पौधो को पूरा पोषण मिल पाता है

Image Credit: pinterest

मल्चिंग

मनी प्लांट या स्नेक प्लांट जैसे पौधों में आलू के छिलके का पानी डालने से पत्तियों में चमक आती है

Image Credit: pinterest

इनडोर पौधों के लिए

नए पौधे लगाते समय गड्ढे के नीचे थोड़े छिलके डालने से अर्ली ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं

Image Credit: pinterest

बीज अंकुरण में हेल्पफुल

कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते, ट्रेंडी वी-नेक ब्लाउज़ के ये 10 डिज़ाइन
Find out More