Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun 182026

छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों के बड़े-बड़े फायदे! हर घर में यूज की जानी चाहिए ये ट्रिक!

जब साबुन बहुत छोटा हो जाए, तो इसे पानी से गीले नए साबुन के ऊपर मजबूती से चिपका दें। यह आसानी से जुड़ जाता है और बर्बाद नहीं होता

Image Credit: pinterest

नई साबुन से जोड़ें

सभी छोटे टुकड़ों को इकट्ठा करके थोड़ा पानी और ग्लिसरीन डालकर हल्का गर्म कर लें। आपका फ्री का हैंडवोश तैयार है

Image Credit: pinterest

लिक्विड हैंडवोश बनाएं

छोटे साबुन के टुकड़ों को एक पतले सूती कपड़े (या मोजे) में बांधकर जूतों के अंदर रात भर रख दें। यह जूतों की बदबू सोख लेगा

Image Credit: pinterest

जूतों की बदबू दूर करें

अगर किसी दरवाजे के कब्जे से आवाज आ रही है, तो इन टुकड़ों को कब्जों पर रगड़ दें। आवाज तुरंत बंद हो जाएगी

Image Credit: pinterest

दरवाजों की आवाज बंद करें

थोड़े से साबुन के टुकड़े और पानी के मिश्रण को शीशे पर लगाएं और साफ कपड़े से पोंछ लें। इससे शीशे पर भाप या पानी के धब्बे नहीं जमते

Image Credit: pinterest

बाथरूम के शीशे को साफ करें

साबुन के छोटे टुकड़ों को छोटे पाउच या कपड़े में बांधकर अलमारी के कोनों में रख दें। यह बेहतरीन एयर फ्रेशनर की तरह काम करेगा

Image Credit: pinterest

कपड़ों की अलमारी को महकाएं

अगर आपके बैग या जैकेट की ज़िप अटक रही है, तो इन टुकड़ों को ज़िप के दांतों पर हल्का सा रगड़ें। ज़िप एकदम स्मूथ चलने लगेगी

Image Credit: pinterest

ज़िप ठीक करें

पानी में साबुन के टुकड़ों को घोलकर पौधों पर छिड़काव करें। यह पौधों से मिली-जुली इल्लियों और छोटे कीड़ों को दूर भगाने में मदद करता है

Image Credit: pinterest

कीटनाशक स्प्रे (पेस्टिसाइड)

जब हाथों में पेंट या नेल पोलिश लग जाए, तो साबुन के टुकड़ों को गीला करके हाथों पर रगड़ें। सफाई बहुत जल्दी होगी

Image Credit: pinterest

पेंट और नेल पोलिश हटाएं

सिलाई करते समय निशान लगाने के लिए चोक न हो, तो साबुन के सूखे टुकड़ों का यूज करें। कपड़े के निशान मिट भी जाते हैं

Image Credit: pinterest

सिलाई के काम में मदद

जब गोल्डन साड़ी में छाईं सामंथा, रॉयल स्टाइल और सिल्क की खूबसूरती ने जीता दिल!
Find out More