Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  15,  2025

कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को प्रसन्न करने के लिए पहनें ये शुभ रंग, घर में आएगी खुशहाली

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तों के लिए बेहद खास है। इस दिन कान्हा को सजाने और प्रसन्न करने के लिए नए कपड़े और खास रंगों का चुनाव किया जाता है।

Image Credit: istock

सही रंग पहनने से न सिर्फ पूजा में शुभता बढ़ती है, बल्कि वातावरण भी उत्सवमय हो जाता है। चलिए, जानते हैं जन्माष्टमी पर कौन-कौन से कपड़े और रंग पहनकर श्रीकृष्ण को खुश किया जा सकता है!

Image Credit: istock

पीला रंग कृष्ण का सबसे प्रिय और शुभ माना जाता है। पीली धोती या कुर्ता पहनना उन्हें प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका है।

Image Credit: istock

पीला रंग

नीला रंग श्रीकृष्ण की पहचान है। नीली सिल्क की साड़ी, कुर्ता या दुपट्टा जन्माष्टमी के दिन पहनना बेहद शुभ होता है।

Image Credit: istock

नीला रंग

सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। सफेद ताना-बाना में पूजा करना कान्हा को विशेष तौर पर प्रिय माना जाता है।

Image Credit: istock

सफेद रंग

हरा रंग खुशहाली और प्रकृति का प्रतीक है। हरी साड़ी, सलवार-कुर्ता या धोती में भी पूजा की जा सकती है।

Image Credit: istock

हरा रंग  

सुनहरा रंग उत्सव, रॉयल्टी और समृद्धि दर्शाता है। हल्के सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी या गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला कपड़ा पहनना शुभ होता है।

Image Credit: istock

सुनहरा रंग 

गुलाबी रंग में नमी और संस्कार झलकता है। गुलाबी ड्रेस, दुपट्टा या साड़ी भी जन्माष्टमी के लिए अच्छा विकल्प है।

Image Credit: istock

गुलाबी रंग  

नारंगी रंग ऊर्जा और उमंग का प्रतीक है। इस रंग की साड़ी या कुर्ता पहनकर आप पूजा में नया उत्साह जोड़ सकती हैं।

Image Credit: istock

नारंगी रंग

जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को भी पहनाएं कान्हा ड्रेस, इन स्टाइलिश आप्शन से लें इंस्पिरेशन
Find out More