Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  032026

मार्केट में मिल रहे आटे से नहीं, बल्कि अपनी सेहत के हिसाब से इन टिप्स से खाएं आटे की रोटी!

आपकी सेहत, वजन और शारीरिक जरूरतों के हिसाब से हर व्यक्ति के शरीर की जरूरत अलग होती है, इसलिए किसी भी एक आटे की रोटी को सबके लिए परफेक्ट नहीं कहा जा सकता, आइये जानते है गेहूं, रागी और ज्वार के आटे से जुड़े फायदे और परहेज की बातें:

Image Credit: pinterest

गेहूं की रोटी में भरपूर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत और लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है

Image Credit: pinterest

एनर्जी का सोर्स गेहूं का आटा

गेहूं का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए डायबिटीज मरीजों और वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों को इससे परहेज करना चाहिए

Image Credit: pinterest

इन लोगों को परहेज

रागी में ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. यह बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन आटा है

Image Credit: pinterest

हड्डियों और दांतों के लिए रागी

रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होने से पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है

Image Credit: pinterest

वजन घटाने और शुगर कंट्रोल

रागी में फाइबर और ओक्सालेट ज्यादा होने से किडनी स्टोन और थायराइड के मरीजों को सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए

Image Credit: pinterest

इन लोगों को परहेज

ज्वार के आटे में ज्यादा एंटीओक्सीडेंट्स व फाइबर पाए जाते हैं, यह आंतों की सूजन को कम करता है और डाइजेशन सुधारता है

Image Credit: pinterest

हार्ट हेल्थ के लिए ज्वार का आटा

ज्वार की तासीर ठंडी होती है। इसलिए जोड़ों में दर्द, वात की समस्या या कफ-खांसी में इसका सेवन न करे

Image Credit: pinterest

इन लोगों को परहेज

किसी एक आटे पर निर्भर रहने के बजाय गेहूं के आटे में ज्वार, बाजरा या रागी मिलाकर (मल्टीग्रेन) रोटी बनाना सबसे बेस्ट माना जाता है

Image Credit: pinterest

मल्टीग्रेन ओप्शन सबसे बेहतर

गर्मियों के मौसम में ठंडी तासीर वाले ज्वार का सेवन करें और सर्दियों में रागी या बाजरे को प्रायोरिटी दें, हेल्थ को ध्यान में रखकर सही आटे को चुने

Image Credit: pinterest

मौसम और जरूरत से बदलें

सिर्फ एक बोतल पानी में लगाए ये 10 प्लांट, सजावट के साथ शुद्ध हवा भी देंगे!
Find out More