Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  15,  2025

कौन से हैं वो 6 जानवर जो 100 साल से ज्यादा जी सकते हैं?

क्या आप जानते हैं कि धरती पर कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो इंसानों से कई गुना ज्यादा जीते हैं? कई समुद्री जीव, शार्क, कछुए और अन्य प्रजातियां 100 साल से भी ज्यादा उमर पा लेते हैं। विज्ञान भी इनके लंबे जीवन से सीखने में जुटा है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 जानवर जो सौ साल से भी ज्यादा जीते हैं।

Image Credit: google

ग्लास स्पंज समुद्र की गहराइयों में रहते हैं और इनकी बॉडी कांच जैसी सिलिका से बनी होती है। ठंडे पानी और स्लो ग्रोथ की वजह से कुछ ग्लास स्पंज 10,000 साल तक भी जीवित रहते हैं। ये समुद्र का पानी भी साफ करते हैं, लेकिन ये बहुत नाजुक होते हैं और मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटीज से नुकसान भी पहुंच सकता है।

Image Credit: google

ग्लास स्पंज 

ब्लैक कोरल अंधेरे समुद्र में पाया जाता है और पेड़ जैसा दिखता है। ये बेहद धीरे-धीरे बढ़ता है, कई बार सैकड़ों या हजारों साल ले लेता है। इसमें छोटे समुद्री जीव रहते हैं, जिससे समुद्र की इकोसिस्टम में इसकी बड़ी भूमिका होती है।

Image Credit: google

ब्लैक कोरल

गर्म समुद्र में पायी जाने वाली जायंट बैरल स्पंज को रीफ का रेडवुड भी कहते हैं। ये 1,000 साल तक जिंदा रह सकती है और पानी छानकर रीफ की सफाई में मदद करती है। इसका रंग, आकार और उम्र इसे खास बनाती है।  

Image Credit: google

जायंट बैरल स्पंज

आर्कटिक की बर्फीली गहराइयों में ग्रीनलैंड शार्क रहती है। इसकी उम्र 500 साल तक मानी जाती है। ये बहुत धीरे बढ़ती है और 100 साल तक जवान भी नहीं होती। इसकी लंबी उम्र के पीछे इसकी स्लो लाइफस्टाइल और ठंडा पानी है।

Image Credit: google

ग्रीनलैंड शार्क

नॉर्थ पैसिफिक के ठंडे पानी में रहने वाली ये मछली करीब 200 साल तक जिंदा रह सकती है। ये छोटी मछलियों, झींगे और केकड़ों को खाती है और समुद्री खाने की चेन का जरूरी हिस्सा है। इसकी धीमी ग्रोथ ही इसकी लंबी उम्र का राज है।

Image Credit: google

रॉफआई रॉकफिश

गैलापागोस द्वीप के ये विशालकाय कछुए 100-150 साल तक बड़े आराम से जी सकते हैं। इनका शरीर बहुत बड़ा होता है और चलते भी बेहद धीरे-धीरे हैं। इनके पास अनोखी जेनेटिक खूबियां हैं, जिससे इन्हें कैंसर जैसी बीमारियाँ भी कम होती हैं।

Image Credit: google

गैलापागोस जायंट टॉरटॉइज

गार्डन को कीट-फ्री बनाने के 9 आसान घरेलू उपाय
Find out More