Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG 12,  2025

दुनिया के 5 सबसे तेज इंटरनेट वाले देश, भारत कितने नंबर पर है?

इंटरनेट स्पीड आज की डिजिटल दुनिया में बेहद अहम है, खासकर जब हर देश तेज और भरोसेमंद ऑनलाइन कनेक्टिविटी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

Image Credit: Instagram

2025 में दुनिया के कुछ देश अपनी तेजी से इंटरनेट स्पीड के कारण सबसे आगे हैं, जबकि भारत ने 5G टेक्नोलॉजी के कारण इंटरनेट स्पीड में जबरदस्त प्रगति की है और अब वैश्विक रैंकिंग में बेहतर स्थिति पर पहुंचा है।

Image Credit: Instagram

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की इंटरनेट स्पीड की क्या स्थिति है और दुनिया में कौन-कौन से देश सबसे तेज इंटरनेट प्रदान कर रहे हैं? आइए जानते हैं दुनिया के टॉप इंटरनेट स्पीड वाले देशों की पूरी तस्वीर।

Image Credit: Instagram

यूएई मोबाइल इंटरनेट स्पीड में दुनिया में नंबर 1 पर है, जहां औसत डाउनलोड स्पीड 546.14 Mbps है। यह बेहद उच्च गति का नेटवर्क प्रदान करता है, जो यूजर्स को फास्ट इंटरनेट का अनुभव देता है।

Image Credit: Instagram

यूएई

कतर 517.44 Mbps की औसत मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ दूसरे स्थान पर है, जो मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल प्रगति को दर्शाता है।

Image Credit: Instagram

कतर

378.45 Mbps की स्पीड के साथ कुवैत दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल है, जो तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी की पेशकश करता है।

Image Credit: Instagram

कुवैत

बहरीन की मोबाइल स्पीड 236.77 Mbps है, जो यूजर्स को सुविधाजनक इंटरनेट एक्सेस प्रदान करती है।

Image Credit: Instagram

बहरीन

ब्राजील (228.89 Mbps) और बुल्गारिया (224.46 Mbps) की तेज इंटरनेट स्पीड उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल अग्रणी बनाती है।

Image Credit: Instagram

ब्राजील और बुल्गारिया

भारत ने 5G नेटवर्क के आगमन के बाद बड़ी छलांग लगाई है। अप्रैल-जून 2025 के बीच भारत की औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 136.53 Mbps रही, जो 2 साल पहले 119वें स्थान से उछलकर अब 26वें स्थान पर पहुंच गई है। भारत दुनिया में डेटा खपत में नंबर 1 देश भी है, जिसका मासिक डेटा उपयोग 32 GB है।

Image Credit: Instagram

भारत

इंडियंस अपने घर के ऑक्वेरियम में रखें ये खूबसूरत फ्रेशवाटर ट्रॉपिकल मछलियां
Find out More