Image Credit: istockphoto

by Roopali Sharma | jul  28,  2025

ब्लड शुगर कंट्रोल और हार्ट को मजबूत रखती है, ये एक कटोरी!

काला चना, शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं, इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है.

Image Credit: istockphoto

पोषक तत्वों से भरपूर काला चना

काला चना फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन में मदद करता है और कब्ज जैसी परेशानी से राहत दिलाता है.

Image Credit: istockphoto

पाचन में सुधार

काले चने में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है.

Image Credit: istockphoto

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

काले चने में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट रोगों के खतरे को कम करते हैं.

Image Credit: istockphoto

हार्ट के लिए फायदेमंद

काले चने में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है.

Image Credit: istockphoto

वजन घटाने में मदद

काला चना प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है, जो मांसपेशियों के विकास और मरम्मत के लिए जरुरी है.

Image Credit: istockphoto

मांसपेशियों का विकास

काले चने में आयरन होता है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है.

Image Credit: istockphoto

आयरन से मिलती ऊर्जा

काले चने में एंटीओक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.

Image Credit: istockphoto

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आप काले चने को भिगोकर, अंकुरित करके या उबालकर खा सकते हैं. आप इसे सलाद, सूप, या अन्य व्यंजनों में भी शामिल कर सकते हैं.

Image Credit: istockphoto

सेवन का तरीका

यदि आपको पेट या आंतों में अल्सर है, तो काले चने का सेवन सीमित मात्रा में करें या इसके सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह लें.

Image Credit: istockphoto

ध्यान दें

दिल का दौरा पड़ने से पहले दिखते हैं ये लक्षण, हो जाएं सावधान!
Find out More