Image Credit: Pexel

by shradha tulsyan | jul  31 ,  2025

मोरिंगा है पोषण का चमत्कारी पेड़, जानें इसके फायदें

मोरिंगा, जिसे आमतौर पर सजन या ड्रमस्टिक ट्री कहा जाता है, भारत में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होने वाला पौधा है। हाल के स्टडी में इसे एक प्रभावशाली सुपरफूड का दर्जा दिया है।

Image Credit: Instagram

इसकी पत्तियां, डंठल, बीज, फूल, सब में पोषक तत्वों और औषधीय गुणों का खजाना होता है।

Image Credit: Instagram

मोरिंगा में होता है विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जो इसे पोषण में बेहद घना बनाते हैं

Image Credit: Instagram

कई एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी इसे इम्यून सिस्टम के लिए शक्तिशाली बनाती है। सर्दी, फ्लू और थकावट से लड़ने में मदद मिलती है।

Image Credit: Instagram

इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड्स इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाते हैं, शुगर लेवल नियंत्रित करते हैं।

Image Credit: Instagram

मोरिंगा में फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है, साथ ही इसकी एंटी-माइक्रोबियल प्रकृति पाचन मार्ग को स्वस्थ बनाए रखती है।

Image Credit: Instagram

यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, भूख को नियंत्रित करता है और शरीर की सूजन और पानी जमा होने को कम करके वजन घटाने में मदद करता है।

Image Credit: Instagram

विटामिन E, B3 और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं।

Image Credit: Instagram

आयरन और मैग्नेशियम की अधिकता इसे दिमागी स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त बनाती है।  मेमोरी बेहतर होती है, मूड संतुलित रहता है और तनाव कम होता है। 

Image Credit: Instagram

कोलेस्ट्रोल कंट्रोल का देसी इलाज, इन 7 फूड्स में छुपा है राज!
Find out More