क्या ट्रैफिक के शोर से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा!
By Roopali Sharma
Moneycontrol News April 29, 2024
अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जो मेन रोड के बिल्कुल करीब है और वहां हर समय गाड़ियों के हॉर्न और गाड़ियों के चलने की आवाज आती रहती है तो संभल जाइए
ट्रैफिक के आसपास रहने वालों में दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा शांत इलाके में रहने वालों की तुलना में अधिक होता है
एक रिसर्च में पाया गया है कि ट्रैफिक के शोर में अचानक वृद्धि से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है
विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क और ट्रेन का शोर हवाई जहाज के शोर से भी ज्यादा खतरनाक है
Experts का कहना है कि मुख्य सड़क के पास रहने वाले को हार्ट अटैक,
स्ट्रोक
, हार्ट फेलियर, डायबिटीज की आशंका बहुत अधिक होती है
वहीं, ट्रैफिक का शोर हमारे स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है और कई बीमारियों का कारण बनता है
इसलिए जहां तक हो सके इन आवाजों से दूर रहने की कोशिश करें क्योंकि ये आपके दिल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है
शोधकर्ताओं ने शहरी सड़क यातायात शोर को कम करने के लिए साइकिल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सिफारिश की
रेल यातायात के शोर को कम करने के लिए ब्रेक अपग्रेड सहित रेलवे के नियमित रखरखाव का भी सुझाव दिया गया
बढ़ते वजन से हो रहे हैं परेशान तो पिएं ये हेल्दी स्मूदी!
Find out More