Diabetes में अधिक आम खाने वाले हो जाएं अलर्ट!
Moneycontrol News April 29, 2024
By Roopali Sharma
कई लोगों को गर्मी का मौसम आम की वजह से ही पसंद आता है. लेकिन मीठा आम कई लोगों के लिए नुकसानदायक होता है
लेकिन, कई बार इसके सेहत पर पड़ने वाले प्रभावों, खासकर ब्लड शुगर लेवल और वजन बढ़ने को लेकर कई सवाल होते हैं
अगर आप भी आम के शौकीन हैं और ये सोचते हैं कि इसकी कितनी मात्रा सही है, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है
डायबिटीज के मरीजों को आम को खाने का सबसे सही समय सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक का होता है. आम को सुबह बिल्कुल खाली पेट नहीं खाना चाहिए
वहीं, डायबिटीज के मरीजों को रात के खाने के बाद और सोने से पहले आम खाने से बचना चाहिए
शुगर मरीजों को 100 ग्राम या उससे भी कम यानी दिन में आधा आम ही खाना चाहिए
अगर आप बहुत ज्यादा आम खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ा सकता है
डायबिटीज होने पर आम कम मात्रा में खाया जा सकता है. साथ ही रोजाना ब्लड शुगर का स्तर भी चेक करते रहें
गर्मियों में डायबिटीज के मरीज आम के अलावा खरबूजा, अमरूद, पपीता, कीवी और नाशपाती भी रोजाना खा सकते हैं
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं
डायबिटीज में ये करना मतलब हो सकती है खतरे की घंटी
Find out More