by Roopali Sharma | OCT 03, 2024
मानसून और विंटर सीजन में स्किन एक दम डल पड़ जाती है. चेहरे पर मुंहासे से लेकर धब्बे और काला पन आ जाती है. यह आपकी सौदर्य को पूरी तरह खराब कर देता है
ऐसे में लड़कियां चेहरे पर ग्लो पाने के लिए कई Beauty Products का इस्तेमाल करती है, लेकिन केमिकल युक्त प्राॅडक्ट कई बार फायदे की जगह नुकसान कर देते हैं
यह स्किन पर दाग धब्बों को हटाने की जगह स्किन पर दाने और एलर्जी बढ़ा देते हैं. इनसे अगर आप भी परेशान हैं तो नेचुरल उपाय को आजमा सकती है
यह नेचुरल उपाय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे इस नेचुरल उपाय को करते ही मिनटों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी
साथ ही चेहरे से मुंहासे और काले धब्बे भी गायब हो जाएंगे. मधु चोपड़ा खुद भी यही फेस पैक लगाती हैं. उन्होंने इसे बनाने से लेकर लगाने का तरीका शेयर किया है
वैसे भी करवाचौथ आने वाला है तो क्यों ना इसी कमाल की होम रेमेडी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाया जाए. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में
डॉ मधु चोपड़ा का बताया हुआ ये फेस मास्क बनाना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए आपको राइस वॉटर, फ्रेश एलोवेरा जेल और कुछ ड्रॉप्स कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल मिक्स करें
अब इस तैयार मिक्सचर को रात भर के लिए फ्रिज में रखकर छोड़ दें. अगली सुबह आप अपने क्लीन फेस पर इसे मास्क की तरह अप्लाई कर सकती हैं
डॉ मधु का कहना है कि अगर आप इस मास्क को हफ्ते भर के लिए भी इस्तेमाल कर लेती हैं तो आपकी स्किन पर Karai Impact देखने को मिलेगा