रहना है फिट तो जान लीजिए एक दिन में खानी चाहिए कितनी रोटियां?
Moneycontrol News May 02, 2024
By Roopali Sharma
गर्मियों में वजन घटाना अच्छा माना जाता है. गर्म मौसम में पसीना जल्दी निकलता है और चर्बी भी पिघलने लगती है
डाइट का ख्याल रखने वालों में कंफ्यूजन रहती है कि समर में वेट लॉस के रूटीन में कितनी रोटी खानी चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मुताबिक, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोटी खाने की मात्रा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है
महिलाओं को वेट लॉस करने के दौरान 1400 कैलोरी का सेवन करना चाहिए. ऐसे में अगर वे दो रोटी सुबह और दो रोटी शाम के वक्त खाती हैं, तो ये उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है
वहीं, बात अगर पुरुषों की करें तो वेट लॉस के लिए उन्हें 1700 कैलोरी का सेवन उचित बताया गया है. ऐसे में पुरुष सुबह-शाम तीन-तीन रोटी खा सकते हैं
अगर आपको ज्यादा भूख लगती है, तो आप गेहूं के आटे की रोटी की जगह ज्वार, बाजरा, रागी या कुटू के आटे की रोटी भी खा सकते हैं
वेट लॉस ही नहीं नॉर्मल इंसान को भी दिनभर में लिमिट में रोटी खानी चाहिए
अगर रोटी को भी सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए, तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है
अगर आप रात के खाने में रोटी खा रहे हैं तो उसके बाद टहलना न भूलें
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं