कितने घंटे की नींद आपको बनाएगी हेल्दी और फिट!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 18, 2024

मनुष्य को कितना घंटा सोना चाहिए ये सवाल, असल में आपकी उम्र पर निर्भर करता है

अगर आप अपनी उम्र के अनुसार नींद नहीं लेंगे तो आप बीमार पड़ जाएंगे

नींद की कमी न सिर्फ आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी बल्कि आपके हार्मोनल हेल्थ, आपका बॉडी वेट को भी प्रभावित करती है

आइए Sleep Foundation के अनुसार जानते हैं किस उम्र के लोगो को कितना सोना चाहिए

स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक 3 महीने तक के बच्चों को 14 से 17 घंटे सोना चाहिए

वहीं 3 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है

6 से 9 साल के बच्चों को 9 से 12 घंटे तक सोना चाहिए वहीं 14 से 17 साल के बच्चों को रोज लगभग 8-10 घंटे सोना चाहिए

युवाओं की बात करे तो उन्हें रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए

60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रतिदिन करीब 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है

हर दिन सही मात्रा में नींद लें और स्वस्थ रहें. नहीं तो नींद की कमी आपको बीमार कर देगी और आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है

गर्मियों में कितना सुरक्षित है पपीते का सेवन!
Find out More