by Roopali Sharma | OCT 04, 2024
माइग्रेन का दर्द कई बार असहनीय हो जाता है और इसके मरीजों को इस दर्द की वजह से काफी परेशानी होती है
इस दौरान तेज धड़कन, उल्टी, रोशनी और आवाज के प्रति संवेदनशीलता जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में समय रहते इलाज कराना जरूरी है
माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए इलाज और खान-पान के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाने से भी राहत मिलती है
माइग्रेन या सिर दर्द से आराम दिलाने में राई के दानों को फायदेमंद माना जाता है
राई के दानो में Manganese, Magnesium, Phosphorus, Vitamin B-complex, Fiber, Phenolic Antioxidants जैसे कई पोषक तत्त्व पाए जाते हैं
राई के दानों में मौजूद गुण हमारे नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाता है. इसलिए अगर आपको भी सिर दर्द की समस्या है, तो डाइट में राई के दाने शामिल कर सकते हैं
राई के दानों से बनी चटनी में थोड़ा सा लहसुन, लाल मिर्च डालकर खा सकते हैं और यह बेहद स्वादिष्ट होती है
इसके अलावा, सिरदर्द या माइग्रेन होने पर इसे बारीक पीसकर दर्द वाले हिस्से पर लगाना होता है. दो से तीन घंटे में आराम मिलता है