Festive Season में बालों को हेल्दी रखने के लिए, फॉलो करें ये Tips

by Roopali Sharma | OCT 11, 2024

त्‍योहार का सीजन शुरू हो चुका है. इस मौसम में सभी को अच्‍छा द‍िखना और  स्‍वस्‍थ रहना पसंद होता है. इसके ल‍िए त्‍वचा और बालों का हेल्‍दी रहना जरूरी है

लेक‍िन त्‍योहार के कामकाज के बीच बालों की केयर कर पाना थोड़ा मुश्‍क‍िल  हो सकता है.  त्‍योहार में तैयार होने के ल‍िए हम Styling Products & Hair Products का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं

ऐसे में गंदगी से बालों को बचाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है. कभी पंखा  साफ करते हुए बालों में कूड़ा गिर जाता है तो कभी धूल-मिट्टी का काम करते  हुए सारा Dust सिर पर चिपक जाता है

आज हम आपके इस स्टोरी में ऐसी खास और जरूरी Tips के बारे में बताने  वाले हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप चाहे घर की कितनी भी सफाई कर लें,  लेकिन बाल गंदे नहीं होंगे

Hair Wash बाल सफाई करने के बाद ही धोएं. ऐसा इसलिए  क्योंकि अलग आप हेयर वॉश करने के बाद घर का काम करने से आपके बालों में गंदगी चिपक सकती हैं और स्कैल्प पर जम सकती है

Hair Oiling ये हम सभी जानते हैं कि बालों पर तेल लगाने  से वो चिपचिपे हो जाते हैे, इसलिए जूरूरी है कि आप घर की सफाई करने से पहले बालों पर तेल न लगाएं

Bun & Ponytail सफाई करते समय बालों को खुला छोड़ना सबसे बड़ी गलती है.  इससे आपके बाल उलझ सकते हैं इसलिए, सफाई करते समय हमेशा बालों को जूड़ा या चोटी बनाकर रखें

Hair Cap Use हेयर कैप आपके बालों को धूल, गंदगी और सफाई  में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से भी बचाता है. अगर आपके पास कैप नहीं है तो दुपट्टे से भी बालों को बांध सकते हैं

Homemade  Hair Mask घर की सारी सफाई करने के बाद जब आप बालों को धोएं तो घर का बना कोई अच्छा सा हेयर मास्क का इस्तेमाल करें. ये नुस्खा आपके बालों में जान डाल देगा 

अपने  त्योहार-पूर्व बाल देखभाल दिनचर्या के परिणामों को बनाए रखने के लिए, अपने Cosmetologist के साथ नियमित Follow-up Appointment निर्धारित करें

Shahnaz Husain की Tips पर करें अपना Skin Care
Find out More