Herbal Way से हटाएं अपने नेल पेंट को!

by Roopali Sharma | OCT 01, 2024

खुद को सुंदर दिखाने के लिए लड़कियां कई तरह के उपायों  को अपनाती है. अपने बालों से लेकर पैर के नाखूनों तक लड़कियां खुद से जुड़ी छोटी से छोटी से चीज का खास ध्यान रखती हैं

चेहरे को चमकाने के साथ ही वह अपने नाखूनों पर भी काफी मेहनत करती हैं. उन्हें शेप देने से लेकर उनपर नेल पेंट लगाने तक लड़कियां हर एक चीज परफेक्शन के साथ करती हैं

इतना ही नहीं कई बार तो किसी पार्टी या फंक्शन में शामिल होने के लिए वह  अपनी ड्रेस से मैंचिंग नेल पेंट भी कैरी करती हैं.  लेकिन कई बार नेल पेंट  रिमूवर खत्म हो जाने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाती हैं

अगर आपके साथ भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो हम आपको बताएंगे बिना रिमूवर के नेल पेंट हटाने के घरेलू नुस्खों के बारे में

Toothpaste  एक कॉटन बॉल पर टूथपेस्ट लगाएं. नाखूनों पर रगड़ें और हाथ धो लें. पेंट हट जाएगा

Alcohol रुई के एक टुकड़े को अल्कोहल में भिगोकर नाखूनों पर धीरे-धीरे मसाज करें. कुछ देर ऐसा करने से आपके नाखूनों से नेल पॉलिश पूरी तरह से हट जाएगी

Lemon Juice नींबू का रस लें और उसे कॉटन बॉल पर लगाएं. नाखूनों पर रगड़ें और कुछ समय बाद धो लें. इससे नाखूनों की सफाई होगी और चमक भी आएगी

Coconut Oil नारियल के तेल को नाखूनों पर लगाएं और हल्का सा मसाज करें. इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर धो लें. ये नाखूनों को नरम बनाएगा और रंग को हटाने में मदद करेगा

Hot Water एक कटोरी में गर्म पानी ले लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें. उसके बाद कॉटन से मल लें. पुराना नेल पॉलिश उतर जाएगा

Nail Polish अगर आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है तो आप किसी दूसरे नेल पॉलिश को पुराने नेल पॉलिश पर लगाकर तुरंत पोछ लें. ऐसा करने से पुराना पॉलिश उतर जाएगा

Side Effects: कहीं कीवी बन न जाए परेशानी की वजह?
Find out More