इस पौधे के फूल है कमाल, डायबिटीज का खत्म करें जंजाल
Moneycontrol News May 11, 2024
By Roopali Sharma
डायबिटीज आजकल की एक बेहद बड़ी समस्या है, जो खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण होती है
डायबिटीज रोगियों के शरीर में इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है. या फिर शरीर इंसुलिन का उस तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है, जिस तरीके से उसे करना चाहिए
इसकी वजह से डायबिटीज रोगियों के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है और उन्हें दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं
डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए कई घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते हैं, जो काफी फायदेमंद होता है
अगर आप भी घरेलू उपाय आजमाना चाहते हैं, तो बोगनवेलिया के फूल लाभकारी साबित हो सकते हैं
डायबिटीज रोगियों के लिए बोगनवेलिया के फूल बेहद फायदेमंद होते हैं. अगर आप भी डायबिटीज रोगी हैं, तो इन फूलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं
Diabetes रोगियों के शरीर में ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसके इलाज में इस फूल का पाउडर रामबाण है. पाउडर का सेवन करने से शुगर कंट्रोल हो जाती है
अगर डायबिटीज रोगियों को खुजली या जलन की समस्या है, तो भी इन फूलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है
इसके फूल की पंखुड़ियों का पाउडर बनाकर नियमित सेवन करने से बढ़ती शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके पाउडर को आप पानी या दूध के साथ ले सकते हैं
डायबिटीज मरीज इन फूलों का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं
इस फूल की चाय बनाना बहुत आसान है, आवश्यकतानुसार पानी में फूल डालें और इसे अच्छे से उबाल लें. फिर चाय में शहद मिलाकर उसे अच्छे से पकने दें और कुछ देर बाद चाय को छान लें
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं