इन कारणों की वजह से खाना खाने के बाद पिएं Buttermilk!

by Roopali Sharma | OCT 04, 2024

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें अगर आप रोजाना एक गिलास छाछ पीते हैं, तो इससे न सिर्फ आप सेहतमंद रहते हैं  बल्कि कई गंभीर रोगों का जोखिम भी कम होता है

छाछ पीने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, क्योंकि इसमें Vitamins Calcium, Iron, Zinc and Potassium जैसे विटामिन्स और  मिनरल्स मौजूद होते हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप खाना खाने के 5 से 10 मिनट बाद छाछ पीते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं फिर इसके फायदे 

Bloating बहुत से लोगों को भोजन के बाद पेट फूलने की समस्या होती है. छाछ का सेवन करने से पेट की गैस और सूजन को कम करने में मदद मिलती है 

Increases Immunity मजबूत इम्युनिटी के लिए मजबूत आंतों और स्वस्थ पेट का होना अति आवश्यक है. आप जो कुछ भी खाते हैं छाछ का सेवन करने से वह सही तरीके से पच ऊर्जा में बदलता है 

Improves Metabolism छाछ हमारे पाचन तंत्र के लिए वरदान है. छाछ में स्वस्थ बैक्टीरिया और Lactic Acid होता है, जो पाचन में मदद करता है. यह हमारे Metabolism में सुधार करता है

Acid Reflux छाछ का सेवन शरीर पर विशेष रूप से Digestive System पर ठंडा प्रभाव डालता है और एसिड रिफ्लक्स के कारण पेट में होने वाली जलन को कम करता है

Digestion Of Food इतना ही नहीं अगर आपने स्वाद के चक्कर में थोड़ा ज्यादा खाना खा लिया है तो एक गिलास छाछ आपके खाने को जल्द ही पचाने में भी सहायता करेगा

छाछ के स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए दोपहर के भोजन के बाद छाछ पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है. डिनर और ब्रेकफास्ट के बाद छाछ का सेवन करने से बचें

बुढ़ापे को दूर भगाते हैं ये 8 Anti Aging टिप्स!
Find out More