डायबिटीज का नया लक्षण आया सामने, दिखते ही तुरंत कराएं जांच
By Roopali Sharma
Moneycontrol News May 07, 2024
डायबिटीज की बीमारी एक साइलेंट किलर है जो धीरे-धीरे शरीर को खराब करती है
डायबिटीज होने से पहले ही हमारा शरीर काफी पहले से संकेत देने लगता है. पर ये संकेत इतने हल्के हो सकते हैं कि उन्हें आसानी से नोटिस नहीं किया जा सकता है
टाइप 1 डायबिटीज के साथ लक्षण आमतौर पर कुछ दिनों या कुछ हफ़्तों में जल्दी दिखाई देते हैं. वहीं टाइप 2 डायबिटीज में तो पता ही नहीं चलता है
ऐसे में आइए जानते हैं डायबिटीज होने के शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं?
अगर किसी को अधिक प्यास और बार-बार भूख लग रही है तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकते है
Excessive Thirst & Hunger
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर किसी की यूरिन से मीठी महक आ रही है तो यह इस बात का संकेत है कि आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक हो गया है
Sweet Smelling Urine
ब्लड शुगर बढ़ने पर व्यक्ति डिहाइड्रेट हो सकता है. बार-बार मुंह सूखा महसूस कर सकता है
Dry Mouth
ब्लड शुगर बढ़ने पर व्यक्ति के शरीर में फ्लूइड में बदलाव से आंखों के लेंस सूज सकते हैं. जिससे व्यक्ति को धुंधला दिखाई देना लगता है
Blurry Vision
यदि किसी को लगातार थकान बनी रहती है तो यह ब्लड शुगर हाई होने का संकेत हो सकता है
Fatigue
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर किसी का वजन काफी जल्दी कम होता है तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है
Weight Loss
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो आपको इसे नजरअंदाज न करें , इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए
मसालों में है मिलावट का शक तो ऐसे करें पहचान!
Find out More