लहराती जुल्फों पर ब्रेक लगा सकता है Intermittent Fasting
by Roopali Sharma | JAN 11, 2025
आजकल दुनियाभर में Intermittent Fasting का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. दरअसल ये तेजी से वजन कम करने में मददगार हो सकती है
Image Credit: Canva
लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के कुछ फायदे देने के साथ-साथ आपके बालों पर भी बुरा असर डाल सकता है?
Image Credit: Canva
हाल ही में एक Chinese Study ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि Intermitant Fasting सिर के बालों की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है
Image Credit: Canva
Study में यह भी पाया गया कि चूहों के शरीर में कुछ दिनों तक Intermittent Fasting करने से उनके बालों का दोबारा विकास नॉर्मल डाइट वाले चूहों की तुलना में धीमा हो गया
Image Credit: Canva
जिन चूहों ने IF का पालन किया, उनके बाल 96 दिनों में भी पूरी तरह से उग नहीं पाए, जबकि नॉर्मल डाइट वाले चूहे 30 दिनों में अपने बालों का दोबारा विकास कर चुके थे
Image Credit: Canva
इस फास्टिंग के दौरान खाने का समय सीमित रहता है. इससे शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है. जब शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता है तो बालों पर भी असर देखने को मिलता है
Image Credit: Canva
इस फास्टिंग से Hair Follicles का स्टेम सेल बहुत ज्यादा तनाव में आ जाता है. अगर लंबे समय तक फास्ट रखा जाए तो Hair Follicles पूरी तरह मर ही जाता है
Image Credit: Canva
जब आप IF शुरू करते हैं ताे शरीर में कई तरह के Hormonal बदलाव देखने को मिलते हैं. यही कारण है कि बालों का ग्रोथ कम हाे जाता है
Image Credit: Canva
Researchers ने सुझाव दिया कि बालों की वृद्धि को बढ़ाने के लिए आहार में कुछ बदलाव किया जाना बेहतर रहेगा. इसके लिए डाइट में आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए