Image Credit: Google
by Roopali Sharma | NOV 06, 2024
हम सभी जानते हैं कि कैंसर कितनी घातक बीमारी है. इसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं. दुनियाभर में लोगों की मौत का दूसरा प्रमुख कारण कैंसर है
Image Credit: Google
कैंसर कई प्रकार के होते हैं. उनमें से एक Blood Cancer भी है. मेडिकल भाषा में इसे ल्यूकेमिया Leukemia कहते हैं
Image Credit: Google
आज हम आपको ब्लड कैंसर के लक्षणों के बारे में बताएंगे. इस कैंसर को Hematologic Malignancy के रूप में भी जाना जाता है
Image Credit: Google
ब्लड कैंसर के कारण इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो सकता है, जिसके कारण बार-बार बुखार आ सकता है
Image Credit: Google
अगर किसी व्यक्ति का वजन बिना किसी कारण के अचानक घटने लगे तो ये भी ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है
Image Credit: Google
ब्लड कैंसर के कारण प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से नाक से खून आ सकता है
Image Credit: Google
अगर लगातार आप थकान महसूस करते हैं, तो यह ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है
Image Credit: Google
अगर त्वचा पर कोई घाव है जो लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहा है, तो ये ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है
Image Credit: Google
ब्लड कैंसर के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा पसीना आ सकता है
Image Credit: Google
ये सभी संकेत ब्लड कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए
Image Credit: Google