हेल्दी समझ के आप भी रोजाना पीते हैं Packed Water

by Roopali Sharma | SEP 24, 2024

जीवन जीने के लिए जितनी जरूरत ऑक्सीजन की होती है, उतनी ही जरूरत पानी की भी होती है. हेल्दी रहने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा  में पानी होना बेहद जरूरी है

हेल्दी रहने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है. इस पानी का साफ होना भी उतना ही जरूरी है. इन दिनों पैकेज्ड वॉटर का चलन काफी ज्यादा बढ़ चुका  है

आप कहीं भी चले जाएं वहां आपको पैकेज्ड वॉटर मिल ही जाएगा. वहीं मजबूरी में हमें वो पानी पीना भी पड़ता है क्योंकि हमारे पास कोई और ऑप्शन नहीं होता है

लेकिन क्या आप जानते है कि पैकेज्ड वॉटर हमारी लाइफ के लिए कितना ज्यादा नुकसानदायक है. आइए आपको बताते है

प्लास्टिक की बोतल पानी में प्लास्टिक में मौजूद कई केमिकल मिक्स हो सकते हैं,  जिससे न सिर्फ पानी का स्वाद बदल सकता है, बल्कि इसे पीने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं

Harmful Chemicals

नेचुरल वॉटर रिसोर्स की तुलना में कुछ बोतलबंद पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स की कमी होती है

Mineral Deficiency

कुछ रिसर्च  के अनुसार, बोतलबंद पानी में Microplastics होते हैं जो शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जो  कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं

Microplastics

प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स की वजह से महिलाओं में भी ओवरी से संबंधित बीमारियां, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याएं  उत्पन्न होती

Ovary Related Diseases

प्लास्टिक की बोतलों को बनाने, शिपिंग और फिर इसे डिस्पोज करने से Resources की कमी होती है और प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ता है

Environment

अगर आप बाहर से पानी खरीदते है तो इससे आपके पैसो की बर्बादी होती है  क्योंकि यह पानी नल और किसी और नेचुरल रिसोर्स के पानी से काफी ज्यादा महंगा होता है

Wasted Money

मोटापे से दूर भगाएं बिस्तर पर पड़े ये आसन!
Find out More