क्या आप जानते है नहाने के सही नियम के बारे में? 

by Roopali Sharma | OCT 05, 2024

शरीर को तरोताजा बनाए रखने के लिए नहाना बहुत जरूरी है.  नहाने से ना सिर्फ शरीर को ताजगी मिलती है बल्कि इससे शरीर का पसीना, धूल-मिट्टी, गंदगी दूर होती है 

नहाने के सही और गलत तरीके पर बहुत खुलकर बात की गई है. गलत तरीके से नहाने पर आपकी बॉडी भले ही फ्रेश हो जाए लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं

गलत तरीके से नहाने पर रफ स्किन, हेयरफॉल, डार्क सर्कल के साथ-साथ वीक इम्युनिटी, वीक डाइजेशन और माइग्रेन जैसी हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती हैं

कहीं आप भी नहाने के गलत तरीकों को अपनाकर, इन सब इश्यूज को इनविटेशन तो नहीं दे रहे हैं. चलिए जानते हैं

Oil Massage पहले के लोग अक्सर शरीर पर तेल मालिश करने के बाद ही नहाया करते थे. अगर आपके पास ऐसा करने के लिए ज्यादा टाइम नहीं है तो आप हफ्ते में एक बार इस प्रॉसेस को फॉलो कर सकते हैं

Bathe Twice  दिन में दो बार नहाना फायदेमंद माना जाता है. पहला,  सुबह सूरज निकलने से पहले जिससे शरीर को एक्टिव रहने में मिलती है. इस स्नान के बाद रात भर की थकावट और सुस्ती से राहत मिलती है

Water Temperature नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. लेकिन ध्यान रखें कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल आप बालों या चेहरा पर न करें

Bathe After Eating कुछ लोगों को खाने के बाद नहाने की आदत आदत होती है.  लेकिन खाने के तुरंत बाद नहाना नुकसानदायक माना जाता है

 इन टिप्स की मदद से आप दिनभर एक्टिव रह सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से भी दूर  रहेंगे

उबले आलू खाने से आपके शरीर पर क्या होता है असर?
Find out More